Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड: परेशान हैं तीन बड़े नेता, आखिर क्या है BJP की रणनीति?

भाजपा का हर निर्णय चौंकाने वाला होता है। पुष्कर सिंह धामी को हारने के बावजूद मुख्यमंत्री बना दिया गया। उम्मीद थी कि कैबिनेट में पुराने चेहरों को जगह मिलेगी। जगह मिली भी, लेकिन तीन बड़े चेहरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। कारण उम्र को बताया जा रहा है, लेकिन उम्र वाली बात सतपाल महाराज के मामले में गलत साबित हो रही है। ऐसे में अब ये नेता भले ही खुलकर कुछ ना कह रहे हों, लेकिन नाराजगी साफ झलक रही है।

बिशन सिंह चुफाल ने नाराजगी भी जाहिर की है। उनका कहना है कि जो भी चर्चाएं सीएम के डीडीहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की हो रही हैं। उसके बारे में अब तक उनसे कोई बात नहीं हुई है। साथ ही कहा कि वो विधायक बनकर ही काम करते रहेंगे। चर्चाएं यह भी हैं कि चुफाल से सीट खाली कराकर उनको राज्यसभा भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी। यहां देर रात झुग्गी झोपड़ियां में लगी भीषण आग, देखें रिपोर्ट

कालाढूंगी सीट से सातवीं बार के विधायक बंशीधर भगत पहले तो मुख्यमंत्री की रेस में बताए जा रहे थे। उन्हें प्रोटेम स्पीकर की भी जिम्मेदारी दी गई थी। जब मंत्रीमंडल के लिए विधायकों का शपथ हुआ तो आठ मंत्रियों की सूची में उनका नाम नहीं था। माना जा रहा था कि उनको विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन, उनकी यह उम्मीद भी पूरी नहीं हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड। मां ने अपनी बच्ची को मारकर घर में किया दफन, देखें खौफनाक वारदात की ये खास रिपोर्ट

सबसे चौंकाने वाला नाम ऊधमसिंह नगर जिले की गदरपुर सीट से पांचवी बार के विधायक अरविंद पांडे भी मंत्रीमंडल में स्थान पाने से वंचित रह गए हैं। पिछली भाजपा सरकार में तेजतर्रार शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। पिछली भाजपा सरकार में कुमाऊं से एक और विधायक यशपाल आर्य कैबिनेट मंत्री थे। इस बार वह कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कैबिनेट मंत्री रह चुके इन तीन विधायकों को मंत्रीमंडल में शामिल न किए जाने को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। पति-पत्नी मिलकर देते थे चोरी की घटना को अंजाम, पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल और फिर………

मंत्रीमंडल में तीन पद रिक्त हैं। ऐसे में इन वरिष्ठ विधायकों को अभी आस है कि आने वाले समय में मंत्री बनाया जा सकता है। बड़ी बात यह है कि अगर सरकार में खाली तीन मंत्री पदों को जल्द नहीं भरा गया तो भाजपा में असंतोष बढ़ सकता है। इस असंतोष को दबाना भाजपा के लिए जरूरी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी को छह माह से पहले चुनाव जीतकर आना है। इस लिहाज से पार्टी के सामने असंतुष्टों को संतुष्ट करना जरूरी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823