wh (उत्तराखंड) यहां जंगल की आग की चपेट में आया प्राथमिक विद्यालय, जाने क्या हुआ - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) यहां जंगल की आग की चपेट में आया प्राथमिक विद्यालय, जाने क्या हुआ - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) यहां जंगल की आग की चपेट में आया प्राथमिक विद्यालय, जाने क्या हुआ

कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज से सटे कोली गांव के सिविल वन क्षेत्र शनिवार शाम से जल रहे हैं। रविवार दोपहर को जंगल की आग राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंडाखाल तक पहुंच गई जिसमें स्कूल का भवन जल गया।

वहीं सेंधीखाल पटवारी चौकी के आसपास भी आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्रामसभा कोलीगांव के प्रधान अजय कुमार भट्ट ने बताया कि उनकी ग्रामसभा के सिविल वन क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक आग लग गई, जिस पर ग्रामीणों ने आग को बुझा लिया था, लेकिन रात को एक बार फिर आग धधक गई और आग की चपेट में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंडाखाल का भवन भी आ गया।

आग से विद्यालय भवन जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि छात्र संख्या शून्य होने के कारण तीन वर्षों से विद्यालय का संचालन नहीं हो रहा था। वहीं सिविल सोयम मटियाली के रेंजर प्रशांत हिंदवान ने सिविल वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना से इंकार किया।

वहीं लैंसडौन की रेंजर पूनम कैंथोला ने बताया कि मोहरा गांव के नापखेत के जंगल में आग लगने की सूचना मिली है, जिस पर वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। अभी तक आरक्षित वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना नहीं है। वहीं सेंधीखाल पटवारी चौकी के आसपास भी आग भड़क गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पटवारी चौकी वनाग्नि की भेंट चढ़ सकती थी।

रविवार को अवकाश होने के कारण चौकी में ताला लगा था। विधायक प्रतिनिधि दुगड्डा सुदीप बौंठियाल ने वन विभाग से आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823