wh उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापकों की भर्ती मामले में बाहरी राज्यों के आवेदकों को लेकर सुनाया अहम फैसला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापकों की भर्ती मामले में बाहरी राज्यों के आवेदकों को लेकर सुनाया अहम फैसला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापकों की भर्ती मामले में बाहरी राज्यों के आवेदकों को लेकर सुनाया अहम फैसला

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षा के सहायक अध्यापकों की भर्ती में दूसरे राज्यों के डीएलएड प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की दावेदारी रद्द करने के निर्णय को सही ठहराया है।

कोर्ट ने इसे चुनौती देती याचिका खारिज कर दी है।

याचिका पर शुक्रवार को न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए यह निर्णय दिया।याचिकाकर्ता सोनम ने सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षा के लिए आवेदन करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से डीएलएड पाठ्यक्रम करने का प्रमाण पत्र संलग्न किया था।

इसे उत्तराखंड के प्राथमिक शिक्षा विभाग ने रद्द करते हुए कहा था कि सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षा के लिए वे अभ्यर्थी ही अर्ह होंगे, जिन्होंने उत्तराखंड के जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) से डीईएलएड का कोर्स किया हो।

प्राथमिक शिक्षा विभाग ने यूपी के अभ्यर्थी का आवेदन रद्द करते हुए अवगत कराया था कि यह शर्त इन शिक्षकों की भर्ती संबंधी विज्ञप्ति में पहले से ही लिखी गई है। इस आधार पर उत्तराखंड हाईकोर्ट की एकलपीठ ने प्रयागराज (यूपी) की याचिकाकर्ता की याचिका खारिज कर दी है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823