wh Uttarakhand: देवभूमि में यहां नाबालिक लड़की हुई लापता, दूसरे समुदाय के युवक पर लगा अपहरण का आरोप, भारी पुलिस फोर्स…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: देवभूमि में यहां नाबालिक लड़की हुई लापता, दूसरे समुदाय के युवक पर लगा अपहरण का आरोप, भारी पुलिस फोर्स…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: देवभूमि में यहां नाबालिक लड़की हुई लापता, दूसरे समुदाय के युवक पर लगा अपहरण का आरोप, भारी पुलिस फोर्स……..

लक्सरः हरिद्वार के लक्सर में एक हिंदू नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद बवाल हो गया. आरोप लगा कि दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी का अपहरण किया. सूचना मिलते ही हिंदू संगठन से जुड़े लोग भड़क गए.

वहीं दूसरे समुदाय के लोग भी सामने आ गए. इस बीच पथराव भी हुआ. पुलिस ने किसी तरह बवाल को शांत किया. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गई है. किशोरी समेत अपहरणकर्ता की तलाश जारी है.

पुलिस के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 7 फरवरी की शाम हिंदू परिवार की नाबालिग लड़की गायब हो गई. देर शाम तक किशोरी घर नहीं लौटी तो घर वालों ने आसपास काफी तलाश की. लेकिन किशोरी कहीं नहीं मिली.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी........

वहीं गांव के अन्य व्यक्ति ने किशोरी के परिजनों को जानकारी दी कि दूसरे समुदाय का युवक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है. इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर दी.

वहीं, रविवार 9 फरवरी को मामले की जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को मिली. हिंदू संगठन के लोग पुलिस के साथ गांव पहुंचे और नाबालिग के बारे में जानकारी जुटाने लगे. तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने हिंदू संगठन और पुलिस पर पथराव कर दिया. जवाब में हिंदू संगठन के लोगों ने भी पथराव किया. लेकिन पुलिस ने बीच बचाव करते हुए किसी तरह लोगों को समझाकर बवाल शांत कराया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी........

फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है. गांव में दोनों समुदाय के लोगों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है.

वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव में पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है. पीड़ित परिवार ने पुलिस को रविवार शाम तक किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी........

पूरे मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नताशा सिंह ने बताया कि दो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. किशोरी को बरामद करने के लिए टीम गठित की गई है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया जाएगा. गांव में शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है. माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823