wh उत्तराखंड पुलिस ने यूपी पुलिस के जवानों पर दर्ज किया हत्या का केस, खनन माफिया से जुड़ा है मामला, महिला की हुई है मौत - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड पुलिस ने यूपी पुलिस के जवानों पर दर्ज किया हत्या का केस, खनन माफिया से जुड़ा है मामला, महिला की हुई है मौत

पचास हजार रुपये के इनामी खनन माफिया की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड में कुंडा के ग्राम भरतपुर में दबिश देने पहुंची यूपी की ठाकुरद्वारा पुलिस और एसओजी टीम की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई। परस्पर फायरिंग में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर (28) की मौत हो गई और छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इनमें से दो को गोली लगी है, उनकी हालत गंभीर है। भुल्लर की तहरीर पर कुंडा पुलिस ने यूपी पुलिस के 10-12 जवानों पर हत्या का केस दर्ज किया है। ठाकुरद्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि 13 सितंबर को पुलिस दल पर हमला करने वाला इनामी खनन माफिया जफर उत्तराखंड के भरतपुर में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख भुल्लर के यहां छिपा हुआ है। ठाकुरद्वारा कोतवाल योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम ने बुधवार शाम भुल्लर के फार्म हाउस की घेराबंदी कर ली।

मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर के अनुसार, ग्रामीणों ने पुलिस टीम को बंधक बना लिया और फायरिंग की। गोली लगने से दो और संघर्ष में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि यूपी पुलिस की फायरिंग में ड्यूटी कर घर लौट रही गुरजीत को गोली लग गई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। 

गुस्साए लोगों ने राजमार्ग किया जाम, अफसरों से झड़प
महिला की मौत से नाराज स्थानीय लोगों ने कुंडा थाने के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग  को जाम कर दिया। वे पुलिसवालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। तनाव के मद्देनजर ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई। इस दौरान गुस्साए लोगों की अफसरों से तीखी झड़प हुई। देर रात तक ग्रामीण धरने पर बैठे थे। 

दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 
ऊधमसिंह नगर पुलिस को गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। पहले गोली किसने चलाई, यह भी जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
-अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड

बंधक बनाकर छीने हथियार
माफिया जफर की तलाश में ठाकुरद्वारा के पास घेराबंदी की तो वह उत्तराखंड के भरतपुर पहुंच गया। वहां गई हमारी टीम को बंधक बना लिया गया। उनके हथियार भी छीन लिए गए।
-शलभ माथुर, डीआईजी, मुरादाबाद 

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823