wh (उत्तराखंड) पुरानी रंजिश को लेकर युवक को पेड़ से बांधा व पत्नी और भतीजी से किया दुष्कर्म, जाने कहा कि है मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) पुरानी रंजिश को लेकर युवक को पेड़ से बांधा व पत्नी और भतीजी से किया दुष्कर्म, जाने कहा कि है मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) पुरानी रंजिश को लेकर युवक को पेड़ से बांधा व पत्नी और भतीजी से किया दुष्कर्म, जाने कहा कि है मामला

किच्छा : ऊधम सिंह नगर में आपसी रंजिश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसने जिले में सनसनी मचा दी है। घटना जिले के किच्छा की है, जहां पुरानी रंजिश में युवक पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद में उसकी पत्नी व भतीजी को गन्ने के खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

खेत में लकड़ी लेने गए थे सभी

जानकारी के मुताबिक, किच्छा कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी युवक शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी व 15 वर्षीय भतीजी के साथ गांव से एक किमी दूर अपने खेत में लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान छह युवकों ने खेत में घेरकर उस पर हमला कर दिया। युवक को पेड़ से बांध उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है उसके बाद युवक की पत्नी व भतीजी को पास में स्थित गन्ने के खेत में घसीटकर दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस महकमे में हड़कंप

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित तीनों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान नाबालिग बेहोश हो गई। उसने होश में आने के बाद उसने अपनी चाची को मोबाइल फोन दिया, तब जाकर पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस दौरान पूरा फोर्स राकेश टिकैत के आंदोलन में लगा हुआ था।

पुलिस ने युवक को किया बंधनमुक्त

आनन फानन आजादनगर चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद ने मौके पर पहुंच पेड़ से बंधे व्यक्ति को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने तीनों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया है। हालांकि मामला पुरानी रंजिश के चलते संदेह के दायरे में है। आजादनगर पुलिस चौकी प्रभारी बंसत प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

स्त्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823