wh (उत्तराखंड) दो से ढाई हजार रुपये के भीतर नैनीताल के आसपास की इन जगहों पर कर सकेंगे एन्जॉय - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) दो से ढाई हजार रुपये के भीतर नैनीताल के आसपास की इन जगहों पर कर सकेंगे एन्जॉय - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) दो से ढाई हजार रुपये के भीतर नैनीताल के आसपास की इन जगहों पर कर सकेंगे एन्जॉय

पर्यटन सीजन इन दिनों जोरों पर है। मैदानी इलाकों में गर्मी से बेहाल लोग पहाड़ का रुख कर रहे हैं। पर्वतीय जिलों के रूटों पर सैलानियों की भीड़ बेतहाशा बढ़ जाने के कारण लोगों को राहत कम और मुसीबत अधिक झेलनी पड़ रही है।

खासकर वीकेंड पर। तो चलिए जानते हैं उत्तराखंड के मैदानी जिले ऊधमसिंहनगर जिले के उन पांच खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप आसानी से पहुंच भी सकते हैं और भरपूर इंज्वाय भी कर सकते है।

1. बौर व हरिपुरा जलाशय

वाटर स्पोट्र्स के शौकीनों के लिए बौर जलाशय हरिपुरा सबसे बेस्ट टूरिस्ट स्पाट है। रुद्रपुर से 20 से 22 किमी की दूरी पर गूलरभोज में स्थित हरिपुरा में पर्यटन विभाग ने अपना गेस्ट हाउस भी बना रखा है। यहां बोटिंग करने के साथ ही वाटर मोटर बोट का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जिसका शुल्क दो सौ से पांच सौ रुपए तक पड़ता है। यहां का पूरा ट्रिप आप अगर बाइक से जा रहे हैं तो एक हजार के अंदर और कार से जा रहे हैं 2500 के अंदर कर सकते हैं।

2. क्रोकोडाइल ट्रेल

नेचर से भरपूर खटीमा में उत्तराखंड का पहला क्रोकोडाइल ट्रेल यानी मगरच्‍छ सफारी शुरू हुई है। पर्यटक यहां मगरच्‍छों को करीब से देख सकते हैं। तीन फारेस्ट रेंजों खटीमा, सुरई व किलपुरा से घिरी इस जगह से ही ककरा नाला गुजरा है। इसे मगरमच्छों का प्राकृतिक वास माना जाता है। कुछ महीनों पहले ड्रोन से गिनती में नाले के बाहर ही मगरमच्छों की संख्या 185 मिली थी। यहां पूरा ट्रिप आप अगर बाइक से जा रहे हैं तो एक हजार से 1500 अंदर और कार से जा रहे हैं 2500 से 3000 के अंदर कर सकते हैं।

2. लेक पैराडाइज

रुद्रपुर जिला मुख्यालय में स्थित लेक पैराडाइज नगर निगम की ओर से तैयार की गई है। लेक पैराडाइज परिसर में कृत्रिम झील बनाई गई है। जहां नाव की सवारी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए ट्वाय ट्रेन, झूले आदि का भी आनंद लिया जा सकता है। हरियाली से युक्त इस परिसर में खरगोश व कुछ विशेष पक्षियों को देखा जा सकता है। इसी के साथ खाने के लिए रेस्टोरेंट की भी व्यवस्था की गई है। जहां एंट्री फीस 20 रुपए और बोटिंग सौ रुपए में की जा सकती है। यहां आप खाने पीने के साथ पूरा ट्रिप एक हजार के अंदर कर सकते हैं।

3. नानकसागर

जिले के सितारगंज, नानकमत्ता में स्थित नानकसागर सिख धर्म का बड़ा केंद्र है। खूबसूरत नानकसागर पर्यटन की दृष्टिकोण से भी जिले में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पूरे वर्ष भर में लाखों की संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु नानकसागर पहुंचते हैं। यहां वाटर स्पोर्टस का आनंद उठाया जा सका है। यहां पूरा ट्रिप आप अगर बाइक से जा रहे हैं तो एक हजार से 1000 के अंदर और कार से जा रहे हैं 2000 के अंदर कर सकते हैं।

5. संजय वन

रुद्रपुर में नैनीताल रोड पर टांडा जंगल में स्थित संजय वन भी लोगों के लिए एक खूबसूरत जगह है। वन विभाग की इस जगह पर 20 रुपये का शुल्क देकर लोग परिसर में प्रवेश करते हैं। जहां कई बार लोगों को जंगली जानवरों का भी दीदार हो जाता है। यहां लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823