wh (उत्तराखंड) यहां डीजे की आवाज कम करने को कहा तो कर दी ऐसी घिनौनी हरकत, जान के रह जाएंगे दंग - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) यहां डीजे की आवाज कम करने को कहा तो कर दी ऐसी घिनौनी हरकत, जान के रह जाएंगे दंग - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) यहां डीजे की आवाज कम करने को कहा तो कर दी ऐसी घिनौनी हरकत, जान के रह जाएंगे दंग

रुद्रपुर : परीक्षा के दौरान तेज आवाज में स्पीकर चलाने का विराेध करना बगवाड़ा निवासी व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। साथ ही घर की नाबालिक बेटियों के साथ अश्लील हरकत की। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बगवाड़ा के आर्य वाटिका कालोनी निवासी सतनाम सिंह ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि उसके पड़ोस में चंद्रपाल गंगवार पुत्र भागीरथ गंगवार का परिवार रहता है । 18 जनवरी 2022 की शाम चंद्रपाल के पुत्र सौरभ गंगवार और विशाल गंगवार तथा दामाद रोहित उर्फ बब्लू तेज आवाज में बूफर स्पीकर बजा रहे थे। बच्चों की परीक्षा की तैयारी के कारण उसके भाई गुरमीत सिंह ने चंद्रपाल व उसके स्वजनों से आवाज कम करने के लिए कहा। इससे भड़के रोहित, सौरभ व विशाल गालीगलौच करने लगे।

विरोध करने पर चंद्रपाल गंगवार, उसकी पत्नी गीता गंगवार, रोहित उर्फ बब्लू, सौरभ गंगवार व विशाल गंगवार लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। यहीं नहीं हमलावरों ने उसके भाई गुरमीत सिंह पर लोहे की राड व लाठी से हमला कर लहुलूहान कर दिया था।

यह देख बीच बचाव को आई उसकी पत्नी शरीफो कौर व दो नाबालिक पुत्रियाें के साथ भी रोहित, सौरभ व विशाल ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित देख लेने की धमकी देकर चले गए। मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इधर, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823