wh (उत्तराखंड) वर्ष भर में भरे जाएंगे 6 हजार शिक्षकों के पद ,जाने क्या बोले मंत्री धन सिंह रावत - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) वर्ष भर में भरे जाएंगे 6 हजार शिक्षकों के पद ,जाने क्या बोले मंत्री धन सिंह रावत - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) वर्ष भर में भरे जाएंगे 6 हजार शिक्षकों के पद ,जाने क्या बोले मंत्री धन सिंह रावत

देहरादून: प्रदेश में सरकारी प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों के छह हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं। वहीं प्रधानाध्यापक के 228 और प्रधानाचार्य के 724 पद रिक्त हैं। शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि इन सभी रिक्तियों को एक साल के भीतर भरा जाएगा।

प्रदेश में सरकारी विद्यालयों की स्थिति संवारने के लिए जल्द अभियान छेड़ने की तैयारी है। विद्यालयों में भौतिक संसाधनों की कमी दूर करने के साथ शिक्षकों के रिक्त पद भी चुनौती बने हुए हैं। प्राथमिक शिक्षकों के 2000 से ज्यादा पद रिक्त हैं। वहीं माध्यमिक स्तर पर प्रवक्ता व एलटी शिक्षकों के 4000 से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। 31 मार्च को बीते सत्र की समाप्ति तक सेवानिवृत्ति के चलते शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या बढ़ी है। शिक्षा की गुणवत्ता के लिए शिक्षकों की कमी दूर होना आवश्यक है।

शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया और पदोन्नति को समयबद्ध किया जा रहा है। एक साल के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में 15 बच्चों पर एक और माध्यमिक स्तर पर 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की तैनाती के फार्मूले पर अमल किया जाएगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर पदोन्नति के बारे में भी प्रस्ताव मांगा गया है।

कृषि विभाग में 46 संबद्धीकरण समाप्त

उद्यान विभाग के बाद अब कृषि विभाग में भी कार्मिकों के संबद्धीकरण समाप्त कर दिए गए हैं। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग की बीते दिवस हुई समीक्षा बैठक में संबद्धीकरण के नाम पर सुविधाजनक स्थानों पर जमे कार्मिकों के मामले में सख्त नाराजगी जताई थी। साथ ही संबद्धीकरण तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए थे। इस कड़ी में कृषि निदेशक गौरीशंकर ने शनिवार को 46 कार्मिकों के संबद्धीकरण को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए। इससे पहले कैबिनेट मंत्री जोशी के निर्देश पर उद्यान विभाग में 160 कार्मिकों के संबद्धीकरण निरस्त कर दिए गए थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823