Connect with us

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सख्ती की वजह से थमें उत्तराखंड रोडवेज की बसों के पहिए, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम की ओर से बरती जा सख्ती के चलते हल्द्वानी डिपो की ऐसी बसों के पहिये थम गए हैं जिन्हें बिना परमिट के दौड़ाया जा रहा था। निगम के अधिकारियों ने परमिट संबंधी सारी खामियां दूर कराने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को हल्द्वानी डिपो में परिवहन निगम के स्थानीय अधिकारियों ने यूपी परिवहन निगम के कई डिपो से संचालित होने वाली ऐसी बसों के खिलाफ अभियान चलाया था जो मानक पूरे किए बिना दौड़ रही थीं और दिल्ली की सवारियों को स्थानीय डिपो में अपनी बसों को खड़ी कर भर रही थीं। इसी क्रम में अब यूपी के परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के खिलाफ सख्ती करनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

डिपो के सूत्रों ने बताया कि परमिट संबंधी औपचारिकताओं के पूरा नहीं होने के कारण सोमवार को 14 और मंगलवार को 10 बसें यूपी के विभिन्न रूटों पर नहीं भेजी जा सकीं। हल्द्वानी के सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि परमिट संबंधी औपचारिकताएं अभी पूरी नहीं हो पाई हैं जिस कारण यह समस्या आई है लेकिन इसका समाधान कराया जा रहा है। वहीं परिवहन निगम के महाप्रबंधक दिलीप जैन ने बताया कि सभी डिपो प्रबंधकों को एक भी बस बिना रूट परमिट के नहीं भेजने को निर्देशित किया गया है। हालांकि स्थानीय अधिकारी बिना रूट परमिट के बसों को भेजने को सामान्य बात बताते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

नई वाॅल्चो बसों के भी परमिट नहीं, ऐसे ही चल रहीं
उत्तराखंड परिवहन निगम की कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी से लगा जा सकता है कि इसी महीने हल्द्वानी डिपो को अनुबंध वाली व्यवस्था के तहत मिली पांच नई वॉल्वो बसों को भी बिना परमिट के ही केवल ड्यूटी स्लिप के चलाया जा रहा है। इन पांचों बसों का संचालन हल्द्वानी से दिल्ली रोड पर किया जा रहा है लेकिन इनमें से एक भी बस का विधिवत परमिट नहीं बन पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

हल्द्वानी डिपो की यातायात अधीक्षक दया जोशी ने स्वीकारा कि इन बसों के अभी तक परमिट नहीं मिले हैं। परमिट के लिए देहरादून स्थित मुख्यालय में आवेदन किया गया है। जल्दी हीं पांचों बसों के विधिवत परमिट मिल जाएंगे।

स्रोत im

Continue Reading

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823