Connect with us

उत्तराखंड

काम की खबर (ऋषिकेश) एम्स हॉस्पिटल प्रबंधन ने जारी किया टोल फ्री नंबर, बेड सहित मिल सकेंगी ये जानकारियां

जहां एक ओर एम्स हॉस्पिटल में भर्ती होने के लिए मरीजों व तीमारदारों को हॉस्पिटल के चक्कर काटने पड़ते थे और बेड है या नहीं है इसकी जानकारी मिलना भी परेशानी का सबब बन जाता था मगर अब एम्स ऋषिकेश प्रबंधन ने टोल फ्री नंबर जारी कर आम जनमानस को राहत पहुंचने का कम किया है इस टोल फ्री नंबर से बेड की जानकारी लोगों को मिल सकेगी।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के ट्रामा विभाग के हेल्पलाइन नंबर 18001804278 पर अब विभाग में बेड की उपलब्धता की जानकारी भी मिल सकेगी। विभाग का यह नंबर सप्ताह के सभी दिनों में 24 घंटे कार्य करेगा। विभिन्न आपदाओं और सड़क दुर्घटनाओं के अलावा ट्रामा से संबंधित अन्य आपात स्थिति वाले मरीजों के इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में आधुनिक तकनीक की मेडिकल सुविधाओं वाला विशेष ट्रामा विभाग संचालित है। 

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

इस विभाग में ऐसे सभी लोगों का उपचार किया जाता है जो आकस्मिक तौर से किसी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हों। एम्स संस्थान के ट्रामा विभाग में ऐसे लोगों के तत्काल इलाज के लिए आपातकालीन सर्जरी और विभिन्न जांचों सहित सभी प्रकार की मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में विश्व ट्रामा-डे के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने एम्स के ट्रामा विभाग के ट्रामा हेल्प लाइन नम्बर 18001804278 का ई-उद्घाटन किया था।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

विभागीय स्तर पर स्टाफ की व्यवस्था

एम्स के ट्रामा सर्जन डा. मधुर उनियाल ने बताया कि उक्त हेल्प लाइन नंबर के 24 घंटे संचालन के लिए विभागीय स्तर पर पर्याप्त संख्या में स्टाफ की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि एम्स की ट्रामा बिल्डिंग से संचालित होने वाली इस सेवा द्वारा इलाज के दौरान और इलाज के बाद भी मरीज की मेडिकल संबंधित आवश्यक जानकारी हासिल की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

इसके अलावा इस नंबर से ट्रामा विभाग में मरीज की सर्जरी की डेट, ओपीडी संबंधित जानकारियां और विभाग के वार्ड में बेड की उपलब्धता भी बताई जाएगी। ताकि दूर-दराज से फोन करने वाले व्यक्ति को एम्स के ट्रॉमा विभाग से जुड़ी आवश्यक जानकारियों के लिए अनावश्यक तौर से परेशान न होना पड़े।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823