wh Lalkuan News: 210 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की ये कार्यवाही - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan News: 210 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की ये कार्यवाही - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News: 210 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की ये कार्यवाही

लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब की बिक्री/तस्करी व होटल ढाबो में अवैध रुप से शराब परोसने के विरुद्ध अभियान प्रचलित है ।

इसी क्रम में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, में नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में डी0आर0वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात

जिसमें अपर उप निरीक्षक दया किशन सती मय हमराही कर्मचारी गण द्वारा अभियुक्त जोगिंदर सिंह उर्फ सूरज पुत्र जसवंत सिंह निवासी नजीबाबाद धोरा डाम थाना किच्छा उधम सिंह नगर पास से 210 पाउच अवैध कच्ची शराब टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल में कच्ची शराब परिवहन करते हुए अभियुक्त को जुर्म धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात


पुलिस टीम में मुख्य रूप से अपर उपनिरीक्षक दया किशन सती, कांस्टेबल तरुण मेहता, कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल अशोक कंबोज आदि मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823