wh लालकुआं। इस तारीख से चलेगी लालकुआं टू वाराणसी विशेष ट्रेन, देखें समय और रूट….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। इस तारीख से चलेगी लालकुआं टू वाराणसी विशेष ट्रेन, देखें समय और रूट….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

सरकारी योजना

लालकुआं। इस तारीख से चलेगी लालकुआं टू वाराणसी विशेष ट्रेन, देखें समय और रूट…..


गोरखपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05055/05056 लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआं से 29 अप्रैल से 24 जून, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को तथा वाराणसी सिटी से 30 अप्रैल से 25 जून, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को 09 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।


05055 लालकुआं-वाराणसी सिटी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 अप्रैल से 24 जून, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को लालकुआं से 15.00 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 15.22 बजे, इज्जतनगर से 16.55 बजे, भोजीपुरा से 17.57 बजे, पीलीभीत से 18.10 बजे, पूरनपुर से 19.14 बजे, मैलानी से 20.10 बजे, गोला गोकरननाथ से 20.47 बजे, लखीमपुर से 21.32 बजे, सीतापुर से 23.00 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00.32 बजे, गोंडा से 01.45 बजे, बस्ती से 03.14 बजे, खलीलाबाद से 03.50 बजे, गोरखपुर से 04.55 बजे, देवरिया सदर से 05.55 बजे, भटनी से 06.17 बजे, बेल्थरा रोड से 07.07 बजे, मऊ से 07.55 बजे तथा औड़िहार से 09.17 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 10.00 बजे पहुँचेगी।


05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 30 अप्रैल से 25 जून, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी सिटी से 14.15 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 14.52 बजे, मऊ से 16.05 बजे, बेल्थरा रोड से 16.45 बजे, भटनी से 17.32 बजे, देवरिया सदर से 18.00 बजे, गोरखपुर से 19.15 बजे, खलीलाबाद से 19.57 बजे, बस्ती से 20.30 बजे, गोंडा से 22.05 बजे, बुढ़वल से 23.02 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00.20 बजे, लखीमपुर से 01.12 बजे, गोला गोकरननाथ से 01.40 बजे, मैलानी से 02.05 बजे, पूरनपुर से 02.42 बजे, पीलीभीत से 03.35 बजे, भोजीपुरा से 04.15 बजे, इज्जतनगर से 05.05 बजे तथा किच्छा से 06.05 बजे छूटकर लालकुआं 06.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 16 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

स्रोत:- जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

More in सरकारी योजना

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823