Connect with us

जन मुद्दे

इन वाहनों के काटे 10 हजार के चालान नहीं दिया आगे जाने, पढ़े क्या है पूरा मामला

अगर आप यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपका चालान कट सकता है. हालांकि, कई बार लोगों को यह पता ही नहीं होता कि वह यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं क्योंकि वह सभी यातायात नियमों के बारे में नहीं जानते हैं. इसलिए, आज हम आपको ऐसे ही एक यातायात नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है.

यह नियम इमरजेंसी व्हीकल्स को रास्ता देने को लेकर है. दरअसल, किसी भी मोटर वाहन चालक के लिए यह अनिवार्य है कि वह इमरजेंसी व्हीकल्स को आगे निकलने के लिए रास्ता दे. अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसका चालान कट सकता है और उसे मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है. तो अगर आपक पहले कभी गलती से इस नियम का उल्लंघन कर चुके हैं तो अब ध्यान रखें और इसका उल्लंघन न करें. अगर ऐसा करते पकड़े गए तो जुर्माना लगना तय है.

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ (नैनीताल) कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के जनसेवा शिविर में 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

मौजूदा यातायात नियमों के अनुसार, इमरजेंसी व्हीकल्स को रास्ता ना देने पर भी आपका चालान कट सकता है. दरअसल, इमरजेंसी व्हीकल्स जैसे- फायर ब्रिगेड वाहन और एम्बुलेंस को रास्ता देना जरूरी होता है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं कराने पर मोटर चालकों का 10,000 रुपये तक का चालान काटा जा सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ (नैनीताल) कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के जनसेवा शिविर में 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

संशोधित एमवी अधिनियम की धारा 194 (ई) के तहत, सड़क पर फायर ब्रिगेड या एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को फ्री पैसेज नहीं देने वाले वाले किसी भी मोटर चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. पुलिस के साथ-साथ मोटर वाहन विभाग के सहायक निरीक्षक उल्लंघन करने वालों से जुर्माना लगा सकते हैं और वसूल सकते हैं.

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823