wh दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या पहुंचे लालकुआं, जल संस्थान के अधिकारियों संग की बैठक, जेजेएम और अमृत योजना का लिया फीडबैक, विधायक डॉ मोहन बिष्ट भी रहे मौजूद, देखें खास रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या पहुंचे लालकुआं, जल संस्थान के अधिकारियों संग की बैठक, जेजेएम और अमृत योजना का लिया फीडबैक, विधायक डॉ मोहन बिष्ट भी रहे मौजूद, देखें खास रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या पहुंचे लालकुआं, जल संस्थान के अधिकारियों संग की बैठक, जेजेएम और अमृत योजना का लिया फीडबैक, विधायक डॉ मोहन बिष्ट भी रहे मौजूद, देखें खास रिपोर्ट:-

लालकुआं (नैनीताल)

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने जल जीवन मिशन के कार्य को लेकर अधिकारियों संग की बैठक।

उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन और अमृत योजना के तहत चल रही पेयजल योजनाओं को लेकर जल संस्थान के अधिकारियों संग बैठक की इस दौरान लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट भी उनके साथ मौजूद रहे।

दिनेश आर्य, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुसरण समिति (दर्जा राज्य मंत्री)

बैठक में क्षेत्रवासियों ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में हो रही अनदेखी और अनियनितताओं को दर्जा राज्य मंत्री के समक्ष रखा और बताया की एक वर्ष से लेकर 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी जल जीवन मिशन का कार्य पूरी तरह से धरातल पर चालू नहीं हो पाया है।

दिनेश आर्य, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुसरण समिति (दर्जा राज्य मंत्री)

इतना ही नहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों और आबादी वाले शहरी इलाकों में पेयजल के लिए खोदे गए गढ्ढों को अभी तक नहीं भर गया है जिसकी वजह से आए दिन लोग चोटिल होते हैं इसके अलावा ग्राम प्रधानों ने भी जल संस्थान के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया।

डर मोहन सिंह बिष्ट, विधायक, लालकुआं

इसके अलावा राजीव नगर, बंगाली कॉलोनी, बजरी कम्पनी, हाथीखाना और खड्डी मोहल्ला आदि क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले राजीव नगर बंगाली कॉलोनी और बजरी कंपनी जैसे क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।

सुरेंद्र सिंह लोटनी, अध्यक्ष, नगर पंचायत लालकुआं

भाजपाइयों ने कहा की इन क्षेत्रों में भी गड्ढा खोदने के बाद अभी तक उन्हें भरा नहीं गया है जिसकी वजह से आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही बजरी कंपनी क्षेत्र में भी पेयजल की समस्या बनी रहती है। वहीं खड्डी मोहल्ला क्षेत्र में नई पेयजल लाइन बिछाने को लेकर भाजपा नेता ओमपाल कश्यप ने दर्जामंत्री और विधायक के समक्ष अपनी बात रखी जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

विजय “रोहित दुम्का” भाजपा मंडल अध्यक्ष, हल्दूचौड़

वहीं दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने कहा कि जल जीवन मिशन और अमृत योजना के तहत जो कार्य चल रहा है वह स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई जरूरी पहल है और इसके कार्य को लेकर ढलाई बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने कार्य पूरा करने के लिए एक माह का समय मांगा है यदि तय समय के अंतराल कार्य पूर्ण नहीं होता है तो आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वहीं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने भी जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के तहत यह योजना संचालित हो रही है जिसमें बिंदुखत्ता क्षेत्र को भी जल्द ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

इधर नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी मौके पर होने के बाद भी बैठक में शामिल नहीं हुए हालांकि दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने उन्हें अलग से समय दिया और चेयरमैन ने नगर से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखी जिस पर दिनेश आर्य ने जल्द कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय “रोहित दुम्का” ने कहा कि उक्त योजना में लापरवाही को लेकर जो भी बातें सामने आई है उसको लेकर विधायक और दर्जा राज्य मंत्री के समक्ष जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने अपनी बात रखी है यदि अधिकारियों द्वारा कार्य पूर्ण करने को लेकर दिए गए एक माह के समय के अंदर सब कुछ दुरुस्त नहीं होता है तो ठोस कदम उठाए जाएंगे।

बाइट:- दिनेश आर्य, दर्जा राज्य मंत्री।
बाइट:- डॉ मोहन सिंह बिष्ट, विधायक, लालकुआं।
बाइट:- सुरेन्द्र सिंह लोटनी, चेयरमैन, लालकुआं।
बाइट:- रोहित दुम्का, भाजपा मंडल अध्यक्ष, हल्दूचौड़।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823