wh BJP Breaking: नैनीताल जिले में मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, लालकुआं से इन्हें बनाया गया अध्यक्ष - UK LIVE 24 NEWS NETWORK BJP Breaking: नैनीताल जिले में मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, लालकुआं से इन्हें बनाया गया अध्यक्ष - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

BJP Breaking: नैनीताल जिले में मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, लालकुआं से इन्हें बनाया गया अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने लंबी प्रतीक्षा के बाद बुधवार की देर शाम नैनीताल जिले के 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। आठ मंडल अध्यक्षों की अभी घोषणा नहीं की गई है।


पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी कुंदन परिहार के हस्ताक्षरों से जारी इस सूची के अनुसार लालकुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता मंडल के लिए नवीन पपोला को मंडल अध्यक्ष और बलवंत खोलिया को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है। इसी तरह लालकुआं मंडल के लिए अरुण जोशी को मंडल अध्यक्ष व मुकेश सिंह को मंडल प्रतिनिधि, हल्दुचौड़ के लिए विजय रोहित दुमका मंडल अध्यक्ष व बसंत बल्लभ भट्ट मंडल प्रतिनिधि, भीमताल विधानसभा की ओखलकांडा मंडल के लिए मनोज सुयाल मंडल अध्यक्ष, शिवदत्त मंडल प्रतिनिधि, रामगढ़ मंडल के लिए अंकित पांडे मंडल अध्यक्ष, योगेश चंद कबडवाल मंडल प्रतिनिधि, नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट मंडल के लिए प्रताप सिंह बोरा मंडल अध्यक्ष, तारा भंडारी मंडल प्रतिनिधि, गरमपानी मंडल के लिए नीरज बिष्ट मंडल अध्यक्ष, शोबन सिंह बिष्ट मंडल प्रतिनिधि, भवाली मंडल के लिए हिमांशु बिष्ट मंडल अध्यक्ष, राहुल चौहान मंडल प्रतिनिधि, नैनीताल ग्रामीण के लिए सुरेश चंद्र उप्रेती मंडल अध्यक्ष, पान सिंह खनी मंडल प्रतिनिधि, नैनीताल नगर के लिए नितिन कार्की मंडल अध्यक्ष, आनंद सिंह बिष्ट मंडल प्रतिनिधि बनाए गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात

हल्द्वानी विधानसभा के काठगोदाम मंडल के लिए नीरज बिष्ट मंडल अध्यक्ष, मुन्नी बिष्ट मंडल प्रतिनिधि, हल्द्वानी मंडल के लिए मधुकर श्रोत्रिय मंडल अध्यक्ष, दिनेश सिंह मंडल प्रतिनिधि, कालाढूंगी विधानसभा के लामाचौड़ मंडल के लिए संदीप सनवाल मंडल अध्यक्ष, गणेश साह मंडल प्रतिनिधि, कालाढूंगी मंडल के लिए विक्रम जन्तवाल मंडल अध्यक्ष और कविता वालिया मंडल प्रतिनिधि, वी रामनगर विधानसभा के रामनगर ग्रामीण मंडल के लिए घनश्याम शर्मा मंडल अध्यक्ष व राजेंद्र सैनी मंडल प्रतिनिधि और मालधनचौड़ मंडल के लिए प्रेमचंद आर्य मंडल अध्यक्ष व दीपा भारती को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शेष मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द ही होगी

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823