wh Breaking News: हल्द्वानी में छठ पूजा के उपलक्ष्य में देखें पुलिस का डायवर्जन प्लान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Breaking News: हल्द्वानी में छठ पूजा के उपलक्ष्य में देखें पुलिस का डायवर्जन प्लान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Breaking News: हल्द्वानी में छठ पूजा के उपलक्ष्य में देखें पुलिस का डायवर्जन प्लान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

छट पूजा कार्यक्रम-2024 के दौरान यातायात / डायवर्जन प्लान

यह डायवर्जन प्लान दिनांक- 07.11.2024 की सायं 15:00 बजे से 23:00 बजे तक व दिनांक 08.11.2024 की प्रातः 04:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

◼️ रामपुर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के दुपहिया / चौपहिया वाहन/रोडवेज / निजी बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात

◼️शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दुपहिया / चौपहिया वाहन / रोडवेज / निजी बसें सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर मंगलपड़ाव होते हुए गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से होंडा शोरूम तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व शेष अन्य वाहन एफ०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर गांधी इंटर कॉलेज तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम........

◼️ टीपी नगर और एफ टी आई तिराहा के मध्य आवश्यक सेवा से सम्बन्धित वाहनों (जैसे दूध, ईंधन, गैस, सब्जी आदि) का आवागमन भी वर्जित रहेगा।

बैरियर / जीरो जोन

◼️फायर स्टेशन तिराहा से राजपैलेस होटल तिराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

◼️कैंसर अस्पताल तिराहा और एफ०टी०आई० तिराहा से सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

◼️टीपी नगर तिराहा से एफ०टी०आई० तिराहा के मध्य समस्त प्रकार के वाहनों के लिए (जीरो जोन) आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

नोट सुशीला तिवारी हॉस्पिटल जाने व आने वाले वाहनों एवं एम्बुलेंस पर यह प्लान लागू नहीं रहेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823