wh देवभूमि में अवैध मदरसों सहित इन अवैध कार्यों पर जारी रहेगी कार्यवाही:- CM धामी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देवभूमि में अवैध मदरसों सहित इन अवैध कार्यों पर जारी रहेगी कार्यवाही:- CM धामी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देवभूमि में अवैध मदरसों सहित इन अवैध कार्यों पर जारी रहेगी कार्यवाही:- CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर भ्रष्टाचार, अवैध मदरसे, अतिक्रमण और कब्जों को लेकर सरकार की मंशा साफ की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अतिक्रमण, अवैध मदरसे व कब्जों पर कार्रवाई जारी रहेगी। इन पर अभियान तब तक चलेगा, जब तक अवैध कब्जे पूरी तरह से हट न जाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य के समक्ष चुनौतियां बहुत हैं, मंजिल अभी दूर है, लेकिन हम ठीक राह पर आगे चल रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को पूरा करने में हम अवश्य सफल होंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।

सभी को सरकार के दायरे में ला रही सरकार: सीएम धामी

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लैंड जिहाद, लव जिहाद व थूक जिहाद पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटी। इसे किसी वर्ग विशेष से जोडऩे का प्रयास नहीं किया। यह राज्य आपस में प्रेमपूर्वक रहने वालों का है। जो कार्रवाई हो रही है, वह कब्जों व अतिक्रमण के विरुद्ध है। ऐसा कर सरकार सभी को कानून के दायरे में ला रही है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823