Connect with us

उत्तराखंड

Good News: आखिरकार खुल ही गया गौला पुल, लोगों ने ली राहत की सांस

हल्द्वानी: 

पहाड़ों की लाइफ लाइन कहे जाने वाला गौला पुल आखिरकार 22 दिन बाद वाहनों के लिए खोल दिया गया है. 13 और 14 सितंबर को हुई भारी बारिश से गौला नदी में भारी मात्रा में पानी आने और आपदा से गौला पुल का एप्रोच रोड टूट गया था, जिससे गौलापार,चोरगलिया, सितारगंज, टनकपुर, बनबसा और खटीमा के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ, मदरसा बोर्ड की जगह लागू हुई नई व्यवस्था......

एप्रोच रोड टूटने से लोग हो रहे थे परेशान:एप्रोच रोड टूटने से लोगों को कई किलोमीटर ज्यादा यात्रा कर आगे की दूरी तय करनी पड़ती थी. ऐसे में प्रशासन द्वारा गौला नदी से वैकल्पिक रास्ते को बनाया गया था, जिससे लोगों और छोटे वाहनों की आवाजाही हो सके.

केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी गौला पुल का एनएचआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था और जल्द से जल्द यातायात को हल्के वाहनों के लिए खोलने के निर्देश दिए थे.

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया/लालकुआं:- वरिष्ठ भाजपा नेता ललित आर्या की मौजूदगी में चोरगलिया में ओपन जिम निर्माण को लेकर हुआ विभागीय संयुक्त सर्वे, देखें रिपोर्ट:-

एसडीएम ने बहाल कराया यातायात:हल्द्वानी एसडीएम परितोष वर्मा ने भी एनएचआई के अधिकारियों को जल्द से जल्द पुल के एप्रोच रोड को जोड़कर यातायात चालू करने के निर्देश दिए थे. एनएचआई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एप्रोच को ठीक करने के लिए रात दिन काम किया है.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/धारी:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

वहीं, आज एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने खुद मौके पर एनएचआई के अधिकारियों के साथ यातायात को बहाल कराया. पुल पर यातायात शुरू हो जाने से लोगों को काफी राहत मिली है.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823