wh यहां शहर के प्रमुख व्यापारी कि अज्ञात कारणों के चलते मौत”परिजनों में मचा कोहराम। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

यहां शहर के प्रमुख व्यापारी कि अज्ञात कारणों के चलते मौत”परिजनों में मचा कोहराम।

मुकेश कुमार

लालकुआं। वरिष्ठ समाजसेवी एवं नगर के व्यवसाई विनोद तिवारी का अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया। उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
यहां वार्ड नंबर 6 निवासी व्यवसाई एवं समाजसेवी विनोद तिवारी पुत्र पूरन चंद्र तिवारी उम्र 45 वर्ष गुरुवार की दोपहर को उस समय अचेत अवस्था में मिले जब उनकी पत्नी भावना तिवारी जो कि नगर के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं, अपने बच्चों को लेकर घर पहुंची तो पति विनोद तिवारी को अचेत अवस्था में कमरे में देखकर अवाक रह गई। शोर मचा कर परिजनों को एकत्र करने के बाद गंभीर अवस्था में विनोद तिवारी को हल्द्वानी के एसटीएच चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। इधर देर शाम शव का पोस्टमार्टम किया गया। तथा शव यात्रा शुक्रवार को प्रातः निकाली जाएगी। उक्त घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चो और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। 45 वर्षीय व्यवसाई विनोद तिवारी हंसमुख एवं मिलनसार प्रवृत्ति के थे। नगर के अवंतिका कुंज देवी मंदिर की व्यवस्था को संचालित करने में वह अग्रणी भूमिका निभाते थे।
फाइल फोटो- विनोद तिवारी

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823