wh देवभूमि में कलयुगी मां ने पानी की टंकी में डुबोकर ले ली मासूम की जान, वजह जानकर आपका भी खौल जाएगा खून……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देवभूमि में कलयुगी मां ने पानी की टंकी में डुबोकर ले ली मासूम की जान, वजह जानकर आपका भी खौल जाएगा खून……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देवभूमि में कलयुगी मां ने पानी की टंकी में डुबोकर ले ली मासूम की जान, वजह जानकर आपका भी खौल जाएगा खून…….

देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत धर्मावाला में एक मां ने अपनी सात माह की बच्ची को झाड़ फूंक के चक्कर में पानी की टंकी में डुबोकर उसकी जान ले ली. बच्ची पिछले कुछ दिनों से लगातार बीमार चल रही थी. बच्ची बीमारी के कारण परेशान रहती थी.

मंगलवार को मां, बेटी को लेकर डॉक्टर और फिर झाड़ फूंक करने वाले के पास ले गई थी. जहां बच्ची पर कुछ झाड़ फूंक और ताबीज बताया था. बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मुकदमे के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

धर्मावाला निवासी व्यक्ति ने 25 मार्च को थाना सहसपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 7 माह की बेटी पिछले कुछ दिनों से बहुत बीमार चल रही थी. उसका पूरा शरीर नीला पड़ जाता था. जिसको लेकर पत्नी बहुत परेशान रहती थी. पत्नी, बेटी को लेकर झाड़ फूंक वाले और डॉक्टर के पास गई थी.

उन्होंने उसको कुछ झाड़ फूंक और ताबीज बताया. इसी बात लेकर पत्नी, बेटी को लेकर 25 मार्च की सुबह घर के छत पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी के पास झाड़ फूंक के लिए लेकर गई. उसी दौरान पत्नी के हाथ से बेटी पानी की टंकी में गिर गई.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

इस घटना से घबराकर पत्नी नीचे आ गई और घर का काम करने लगी. काफी देर बाद परिवार वालों ने बेटी की खजबीन की तो बेटी छत पर रखी पानी की टंकी से मिली. व्यक्ति और उसका भाई तुरंत बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी मां के खिलाफ थाना सहसपुर में मुकदमा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

थाना सहसपुर प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया है कि पीड़ित के बयान के आधार पर थाना सहसपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था. जिसके बाद सबूतों के आधार पर 22 वर्षीय आरोपी महिला को धर्मावाला सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823