wh लालकुआं:- मोटाहल्दू में भगत सिंह कोश्यारी के सानिध्य में जनसेवा का संकल्प: जनता से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं:- मोटाहल्दू में भगत सिंह कोश्यारी के सानिध्य में जनसेवा का संकल्प: जनता से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं:- मोटाहल्दू में भगत सिंह कोश्यारी के सानिध्य में जनसेवा का संकल्प: जनता से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं….

मोटाहल्दू में भगत सिंह कोश्यारी से मिले भाजपा नेता, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा


स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुनी समस्याएं, जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के लिए सतत प्रयास का लिया संकल्प

लालकुआं, 10 जुलाई। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के मोटाहल्दू स्थित आवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भाजपा नेताओं ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहिल मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं विकास संबंधी विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

इसके उपरांत स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

इस अवसर पर लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री एवं मीडिया सलाहकार ध्रुव रौतेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, नवीन पपोला, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, युवा साथी तथा अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि जनता के साथ निरंतर संवाद ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ क्षेत्र की समस्याओं के समाधान तथा जनकल्याण के लिए आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823