wh लालकुआं में यहां गेहूं की तैयार फसल में लगी आग और फिर……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं में यहां गेहूं की तैयार फसल में लगी आग और फिर……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं में यहां गेहूं की तैयार फसल में लगी आग और फिर…….

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ में गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से फसल जलकर राख हो गई. मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी और स्थानीय लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया. वहीं जिला प्रशासन किसान के नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है.

बीते दिन ग्राम बमेठा बांगर खीमा निवासी काश्तकार गोविंद सिंह चौहान के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई. आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल होने के चलते अग्निशमन के गाड़ी को मौके पर बुलाया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग पर भी काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग अधिक होने के चलते काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

आग लगने से किसान को काफी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि काश्तकार का करीब 2 एकड़ में बोई फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई. बताया जा रहा है कि गेहूं के खेत के पास से बिजली का तार गुजर रहा था. जिसके चलते तार में चिंगारी निकलने से गेहूं के खेत में आग पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से काश्तकार की नुकसान की भरपाई की मांग की है. अग्निशमन अधिकारी मनिंदर पाल सिंह का कहना है कि लगने के कारण की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टिया शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है. वहीं जिला प्रशासन किसान के नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823