wh बड़ी खबर (उत्तराखंड) पटवारी भर्ती परीक्षा लीक प्रकरण में एसआईटी ने की एक और गिरफ्तारी, पढ़ें ये खास खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बड़ी खबर (उत्तराखंड) पटवारी भर्ती परीक्षा लीक प्रकरण में एसआईटी ने की एक और गिरफ्तारी, पढ़ें ये खास खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) पटवारी भर्ती परीक्षा लीक प्रकरण में एसआईटी ने की एक और गिरफ्तारी, पढ़ें ये खास खबर

पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी ने रिटायर शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आधा दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों से रकम तय की थी और उन्हें बिहारीगढ़ के रिजॉर्ट में लेकर पहुंचा था। एसआईटी ने आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और चेक बरामद किए हैं। आरोपी को देहरादून स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

शुक्रवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी क्राइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले की जांच करते हुए गुरुवार को आरोपी रिटायर शिक्षक अभयराम निवासी पीतपुर लक्सर को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए आरोपी अभयराम की अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से राजपाल और संजीव दुबे से मुलाकात हुई। जिसके बाद उसने दोनों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए। 

एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के जरिये रिजॉर्ट में पहुंचे उक्त अभ्यर्थियों को चिन्हित कर लिया गया है। उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों से लिए गए चेक आदि बरामद हुए हैं। 

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823