Connect with us

उत्तराखंड

नंधौर नदी में चैनेलाइजेशन हेतु किया गया संयुक्त निरीक्षण, कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद, देखें रिपोर्ट


नंधौर नदी के चैनलाईज़ेशन हेतु संयुक्त निरीक्षण

हल्द्वानी

आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी श्री राहुल शाह के नेतृत्व में नंधौर नदी, चोरगलिया क्षेत्र में भूमि कटाव एवं कृषि भूमि के नुकसान को रोकने हेतु चैनलाईज़ेशन के उद्देश्य से संयुक्त निरीक्षण एवं सर्वेक्षण कार्य संपन्न किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

इस निरीक्षण में एस डी ओ (तराई पूर्व) श्री अनिल जोशी, भूमि संरक्षण अधिकारी हल्द्वानी श्री धीरेश बिष्ट, तथा खनन निरीक्षक श्री अनिल मयाल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नंधौर नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण कर उन स्थानों को चिह्नित किया जहाँ पर भूमि का अत्यधिक कटाव हो रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

निरीक्षण के दौरान यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर नदी के प्रवाह को नियमित करने तथा तटबन्ध निर्माण आदि के माध्यम से चैनलाईज़ेशन की योजना तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि स्थानीय किसानों और निवासियों की कृषि भूमि एवं आजीविका की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823