Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज़। वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) दीपक मेहरा पहुंचे लालकुआं, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं न्यूज़। वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) दीपक मेहरा पहुंचे लालकुआं, देखें रिपोर्ट:-

वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) दीपक मेहरा आज लालकुआं पहुंचे यहां उन्होंने डौली रेंज फारेस्ट गेस्ट हाउस में वन रेंजरों के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीओ गौला अनिल जोशी और एसडीओ खटीमा संचित वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं।

https://www.facebook.com/share/QdsSfDrHknAoZMjw/?mibextid=xfxF2i

बैठक में उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में सिटी फॉरेस्ट नहीं है वहां संभव हो सके तो व्यवस्था सुनिश्चित करके सिटी फॉरेस्ट बनाने के प्रयास किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/हल्द्वानी/रुद्रपुर:- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सूचना मुख्यालय पहुंचे स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, देखें रिपोर्ट:-

इसके अलावा उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने वन एवं पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखना के लिए बेहतर कार्य करने को कहा है जिसकी रिपोर्ट वह ड्राफ्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी सौंपेंगे।

उन्होंने कहा कि वह सभी डिवीजन ऑफिस और रेंज ऑफिसों में भ्रमण कर रहे हैं और उप प्रभागीय वनाधिकारियों सहित रेंज के अधिकारियों से के साथ बैठक कर रहे हैं जिसमें तय किया जा रहा है कि वन एवं पर्यावरण का स्वरूप व्यवस्थित बना रहे उसको लेकर और क्या प्रयास किया जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/हल्द्वानी/रुद्रपुर:- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सूचना मुख्यालय पहुंचे स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, देखें रिपोर्ट:-

साथ ही बैठक में वन एवं पर्यावरण को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं और पौधारोपण से लेकर जंगलों में आग से बचाव हेतु क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं इस पर भी चर्चा की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह सभी डिवीजन ऑफिस में बैठकें करने के साथ ही एक ड्राफ्ट तैयार करके मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/हल्द्वानी/रुद्रपुर:- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सूचना मुख्यालय पहुंचे स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, देखें रिपोर्ट:-

इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से एसडीओ गौला अनिल जोशी, एसडीओ खटीमा संचिता वर्मा रेंजर गौला चंदन सिंह अधिकारी, रेंजर डौली नवीन सिंह पंवार, रेंजर रनसाली महेंद्र सिंह रैकुनी, रेंजर किशनपुर घनानंद चन्याल, रेंजर बाराकोली जीवन उप्रेती, रेंजर किलपुरा मनोज पांडे, रेंजर खटीमा महेश जोशी, रेंजर सुरई राजेंद्र मनराल और रेंजर जौलासाल केआर टम्टा सहित तमाम वनकर्मी मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823