wh Lalkuan News: SSP ने किया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, हल्द्वानी की तर्ज पर लालकुआं में भी जल्द ये नियम होगा लागू, इन मुद्दों पर भी दी जानकारी, देखें खास रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan News: SSP ने किया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, हल्द्वानी की तर्ज पर लालकुआं में भी जल्द ये नियम होगा लागू, इन मुद्दों पर भी दी जानकारी, देखें खास रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News: SSP ने किया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, हल्द्वानी की तर्ज पर लालकुआं में भी जल्द ये नियम होगा लागू, इन मुद्दों पर भी दी जानकारी, देखें खास रिपोर्ट:-

लालकुआं

रिपोर्ट:- शैलेंद्र कुमार सिंह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया है जिसमें सभी असलहे, रजिस्टर और आवासीय परिसरों का मुआयना किया गया।

जिसमें महिला सुरक्षा से संबंधित रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, सीनियर सिटीजन के रजिस्टर सही पाए गए हैं साथ ही पुलिसकर्मियों को हमेशा तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व हल्दुचौड़ में हुए गोलीकांड को लेकर भी पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाई और बिना किसी दबाव के सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उन्होंने बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हल्द्वानी की तर्ज पर जल्द ही लालकुआं सहित अन्य कस्बों में सभी ई रिक्शा चालकों और ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड और परिचय पत्र अनिवार्य कर दिया जाएगा ताकि बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

इसके अलावा इंटरसिटी बसों में ओवरलोडिंग को लेकर कहा कि समय-समय पर पुलिस अभियान चलाती रहती है फिर भी परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए इसमें और तेजी लाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कोतवाली के जर्जर भवन और आवासीय भवनों को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि कुछ का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और कुछ प्रस्ताव भेजे जाने हैं जैसे-जैसे शासन द्वारा आदेश मिलते हैं उसको लेकर डिस्मेंटल से लेकर जीणोद्धार की कार्यवाही की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

उन्होंने कोतवाली में लंबे समय से खड़े वाहनों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो वाहन लावारिस खड़े हैं या फिर जिनका एमबी एक्ट में चालान किया गया है और मालिक अपने वाहनों को लेने नहीं आ रहे हैं उसको लेकर संभागीय परिवहन अधिकारी के साथ समन्वय बनाकर वाहनों को नीलाम करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823