Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News: कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ITBP के जवान को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो…..

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक ITBP के जवान को अज्ञात करने टक्कर मार दी।


मिली जानकारी के मुताबिक यहां दूध लेने जा रहे आईटीबीपी के रिटायर्ड जवान को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रिटायर्ड जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली अस्पताल रेफर किया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना 17 फरवरी की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

बताया जा रहा है कि लालकुआं स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत जवान आनंद पांडे जो कि नारायणपुरम बबूर गुम्टी हल्दूचौड़ में निवास करते हैं। मॉर्निंग वॉक करते हुए दूध लेने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज स्पीड स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल जवान को ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला ने स्थानीय लोगों की मदद से डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......


पांडे की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो अब सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रिटायर्ड जवान सुबह हाथ में डिब्बा लेकर दूध लेने जा रहा है। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823