wh लालकुआं। पदमपुर देवलिया से चोरी हुई बैटरी एवं स्टेबलाइजर के खुलासे को लेकर ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने क्षेत्रवासियों संग कोतवाली पहुंच कर दी तहरीर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। पदमपुर देवलिया से चोरी हुई बैटरी एवं स्टेबलाइजर के खुलासे को लेकर ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने क्षेत्रवासियों संग कोतवाली पहुंच कर दी तहरीर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। पदमपुर देवलिया से चोरी हुई बैटरी एवं स्टेबलाइजर के खुलासे को लेकर ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने क्षेत्रवासियों संग कोतवाली पहुंच कर दी तहरीर

लालकुआं
रिपोर्टर- शैलेंद्र कुमार सिंह

एंकर- निकटवर्ती क्षेत्र पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश जोशी के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन क्षेत्रवासी लालकुआं कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने कोतवाली पुलिस में तहरीर देते हुए लगभग 1 माह पूर्व जंगल एवं आबादी के बीच 1 किलोमीटर लंबी सोलर फेंसिंग के लिए लगाई गई बैटरी एवं स्टेबलाइजर की चोरी के खुलासे की गुहार लगाई है।

लालकुआं। पदमपुर देवलिया से चोरी हुई बैटरी एवं स्टेबलाइजर के खुलासे को लेकर ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने क्षेत्रवासियों संग कोतवाली पहुंच कर दी तहरीर
कोतवाली लालकुआं में SSI से वार्ता करते ग्राम प्रधान रमेश जोशी व अन्य

इस दौरान क्षेत्रवासियों एवं ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने कहा कि सोलर फेंसिंग की वजह से आबादी वाले क्षेत्र में जंगली जानवरों का आवागमन लगभग बंद हो गया था मगर बैटरी एवं स्टेबलाइजर चोरी होने के बाद से आबादी वाले क्षेत्र में फिर से जंगली जानवरों का आतंक बढ़ रहा है जिससे ग्रामीणों की फसल का भी बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है ऐसे में सभी क्षेत्रवासी पुलिस से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द स्टेबलाइजर एवं बैटरी का खुलासा कर सामान बरामद करें ताकि सोलर फैंसिंग की व्यवस्था सुचारू हो सके और ग्रामीणों को जंगली जानवरों के आतंक से निजात मिल सके। कोतवाली पहुंचकर तहरीर देने वालों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रमेश जोशी एवं उनके साथ अनिल चौधरी, भैरव दत्त फुलारा, लक्ष्मी दत्त जोशी, नंद किशोर पांडे, महेश चंद्र भट्ट, आनंद बल्लभ भट्ट मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823