wh यहां प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका का निजी अस्पताल में करवाने पहुंचा अबॉर्शन, मौत, पुलिस ने शुरू की जांच - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका का निजी अस्पताल में करवाने पहुंचा अबॉर्शन, मौत, पुलिस ने शुरू की जांच - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

यहां प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका का निजी अस्पताल में करवाने पहुंचा अबॉर्शन, मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

महानगर रुद्रपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका को गर्भपात कराने ले गया जहां उसकी हालत बिगड़ गई आनन-फानन में निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया नाबालिक को जब जिला चिकित्सालय ले जाया गया तब वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्वजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बॉर्डर के नजदीक एक कॉलोनी निवासी नाबालिक युवती को लखनऊ के एक युवक से प्रेम हो गया था जिसके बाद नाबालिक युवती गर्भवती हो गई। प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में ले गया जहां गर्भपात के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई निजी अस्पताल में हाथ खड़े करते हुए नाबालिक युवती को हर सेंटर ले जाने के लिए कह दिया। इधर लखनऊ निवासी प्रेमी ने मामले की सूचना नाबालिक के परिजनों को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद नाबालिक युवती को जिला चिकित्सालय ले जाया गया और चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मामला बढ़ता देख घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची जिसके बाद सिडकुल चौकी ने अस्पताल पहुंचकर युवक को कस्टडी में लिया और हंगामा कर रहे मृतका के परिजनों को शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है जिसके बाद स्पष्ट हो सकेगा कि नाबालिक का अबॉर्शन निजी अस्पताल में हुआ है या नहीं और उसकी मृत्यु कैसे हुई इस पर भी पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823