wh News: नैनीताल जिले में इस दिन बन्द रहेंगे स्कूल, देखें आदेश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK News: नैनीताल जिले में इस दिन बन्द रहेंगे स्कूल, देखें आदेश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

News: नैनीताल जिले में इस दिन बन्द रहेंगे स्कूल, देखें आदेश

हल्द्वानी: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का 14 फरवरी को समापन होने जा रहा है. समापन मौके को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग तैयारी में जुटा हुआ है. समापन मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हल्द्वानी आ सकते हैं.

News: नैनीताल जिले में इस दिन बन्द रहेंगे स्कूल, देखें आदेश

जिसके तहत हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय खेल का समापन होगा. वहीं, शिक्षा विभाग ने इस दिन नैनीताल जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं अपडेट:- धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम.....

नैनीताल जिले में 14 फरवरी को स्कूल रहेंगे बंद: दरअसल, नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने एक आदेश जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि जिलाधिकारी वदंना की ओर से समीक्षा बैठक में दिए निर्देशों के क्रम में आगामी 14 फरवरी (शुक्रवार) को नैनीताल जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालय राष्ट्रीय खेलों के समापन मौके पर बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं अपडेट:- धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम.....

इधर राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह को संगीत से सजाने के लिए बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर, कुमाऊंनी अभिनेत्री श्वेता माहरा और दिगारी ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे. कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह के अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और खेल मंत्री रेखा आर्य के अलावा तमाम लोग शिरकत करेंगे. समापन समारोह में 15 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं अपडेट:- धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम.....

स्रोत im

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823