wh अब लालकुआं से इस शहर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और विवरण - UK LIVE 24 NEWS NETWORK अब लालकुआं से इस शहर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और विवरण - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

अब लालकुआं से इस शहर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और विवरण

लालकुआं। रेलवे प्रशासन ने होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन किए जाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन लालकुआं से नौ मार्च से 27 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को और राजकोट से 10 मार्च से 28 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को आठ फेरों के लिए चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन लालकुआं से 9 मार्च से 27 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को और राजकोट से 10 मार्च से 28 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को आठ फेरे के लिए चलेगी। 05045 लालकुआं से 9 मार्च को दोपहर 1:10 बजे चलकर किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा रुकते हुए इज्जतनगर, बरेली सिटी होते हुए दोपहर 3:07 बरेली जंक्शन आएगी और बदायूं, सोरों, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन शाम 7:20 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

यहां से 7:25 बजे चलकर भरतपु, दौसा, जयपुर होते हुए अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी में 05046 राजकोट से 10 मार्च को रात 10:30 बजे चलकर तीसरे दिन रात 1:49 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से चलकर बरेली सिटी, इज्जतनगर होते हुए सुबह 4:05 बजे लालकुआं पहुॅचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि इस गाड़ी में एसएलआरडी के दो, स्लीपर श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823