Connect with us

उत्तराखंड

ओम्फो…..महिंद्र स्कॉर्पियो सहित इस वाहन से कर रहे थे खैर की लकड़ी की तस्करी, लालकुआं फॉरेस्ट की टीम ने ऐसे पकड़ा, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी हिमांशु बांगरी व उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल जोशी के निर्देशों के अनुपालन में वन अपराधों पर नियंत्रण हेतु आज दिनांक 10/05/2024 को प्रातः समय लगभग 5.00 AM पर मुखवीर खास की सूचना पर ऊंचा गांव द्वितीय बीट से 02 खैर प्रजाति के पेड़ो का अवैध कटान व अभिवहन करने पर वाहन पिक अप (टाटा) रजिस्ट्रेशन नंबर UP 41 T 5474 एवं स्कार्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर DL 04 CNB 3601 कुल 02 वाहन, वन अपराध में संलिप्त अभियुक्त 1.अमजद अली उर्फ गुड्डू 2.गुरु देव सिंह 3. सोनू सिंह कुल 03 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है। खैर पेड़ो के कुल 04 लट्ठे बरामद किए गए है। वन उपज खैर पेड़ो का अवैध कटान, खैर लट्ठों का अवैध अभिवहन करने उपरोक्त दर्ज दोनो वाहनों को डौली रेंज लालकुआ में खड़ा कर सीज कर दिया गया है। वन अपराध में संलिप्त हिरासत में लिए गए अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। है। धर पकड़ कार्यवाही में निम्न वन कर्मी समलित रहें।

  1. नवीन सिंह पवार वन क्षेत्रधिकारी डौली
  2. मनोज जोशी डिप्टी रेंजर
    शिव सिंह डांगी डिप्टी रेंजर
  3. कुलदीप पांडे वन दरोगा
  4. दीपक कुमार वन आरक्षी
  5. कैलाश भाकुनी वन आरक्षी
  6. नवल किशोर वन आरक्षी
  7. किसन सुयाल दैनिक वाचर
  8. प्रकाश सिंह दैनिक वाचर
  9. गगनदीप दैनिक वाचर
  10. पंकज आर्या दैनिक वाचर
  11. रोशन बहादुर अर्दली
  12. शाहिद बेग टी सी

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823