wh इस राज्य की पुलिस ने नहीं दी रामनवमी पर शोभायात्रा की अनुमति, मगर हाई कोर्ट ने……… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK इस राज्य की पुलिस ने नहीं दी रामनवमी पर शोभायात्रा की अनुमति, मगर हाई कोर्ट ने……… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

इस राज्य की पुलिस ने नहीं दी रामनवमी पर शोभायात्रा की अनुमति, मगर हाई कोर्ट ने………

कलकत्ता हाई कोर्ट की ओर से शुक्रवार को ममता सरकार को जोर का झटका लगा है। कोर्ट ने हिंदू संगठन अंजनी पुत्र सेना को हावड़ा में प्रस्तावित रूट पर रामनवमी की रैली निकालने की इजाजत दे दी। कोर्ट ने छह अप्रैल को रामनवमी की रैली निकालने की अनुमति दे दी है।

कोर्ट ने शर्तों के साथ दी इजाजत

हालांकि, कोर्ट ने हिंदू संगठन को शांतिपूर्ण रैली सुनिश्चित करने के लिए कुछ शर्तें भी लगाई है। जानकारी के मुताबिक, यह रैली नरसिंह मंदिर से शुरू होगी और जीटी रोड से होते हुए हावड़ा मैदान में खत्म होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

कोर्ट ने शर्तों में कहा कि रैली में किसी व्यक्ति के पास हथियार नहीं होना चाहिए। झंडे और प्लास्टिक का गदा लेकर लोग जा सकते हैं। रैली के आगे और पीछे पुलिस की गाड़ियां तैनात रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

वहीं, कोर्ट ने रैली की टाइमिंग पर भी शर्तें लगाई है। कोर्ट ने कहा कि रैली सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच निकालनी होगी। रौली में 500 लोग शामिल हो सकते हैं। हावड़ा में रामनवमी की रैली निकाली जाएगी।

बता दें कि रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से भी रैली निकाली जाएगी। दोनों की रैलियों की रूट अलग-अलग है। विश्व हिंदू परिषद की रैली बीई कॉलेज गेट-1 से शुरू होकर मल्लिक गेट के रास्ते रामकृष्णपुर घाट पहुंचकर संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

आयोजकों ने रैली के लिए बंगाल पुलिस से अनुमति मांगी थी। हावड़ा पुलिस ने प्रस्तावित रूट पर यात्रा निकलने की अनुमति नहीं दी थी।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823