wh झील में डूब रही महिला को बचाने के लिए देवदूत बनी SSP मीणा की पुलिस - UK LIVE 24 NEWS NETWORK झील में डूब रही महिला को बचाने के लिए देवदूत बनी SSP मीणा की पुलिस - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

झील में डूब रही महिला को बचाने के लिए देवदूत बनी SSP मीणा की पुलिस

रात्रि समय नैनीताल पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का अद्भुत उदाहरण, महिला को झील में डूबने से बचाया

  मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल 2024 को रात के 11:15 बजे 

एक घटना घटित हुई। जिसमे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में गिर गई, तो पास में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय दिया।

  *पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल* स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला। इस *प्रयास से महिला को बचा लिया गया* और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया।  

  इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने *मानवता और कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा का अद्भुत उदाहरण* प्रस्तुत किया। इस कठिन समय में उनकी *तत्परता और साहस ने एक कीमती जीवन को बचा लिया।*

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823