wh अंकिता भण्डारी के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार , कहा ये - UK LIVE 24 NEWS NETWORK अंकिता भण्डारी के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार , कहा ये - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

अंकिता भण्डारी के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार , कहा ये

अंकिता भंडारी के परिवार ने फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें दिखाए जाने की मांग रखी है। अंकिता भंडारी के भाई ने कहा- जब तक फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

दूसरी ओर एसआईटी ने कहा है कि अंकिता भंडारी की सामने आई वाटसेप चैट की जांच की जाएगी, रिजॉर्ट के सभी कर्मचारियों से भी होगी पूछताछ।

पौड़ी: उत्तराखंड में 19 साल की अंकिता भंडारी हत्याकांड में जारी जांच के बीच मृतक के परिवार ने अंतिम संस्कार फिलहाल करने से इनकार कर दिया है। परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें सौंपे जाने की मांग रखी है। वहीं प्रशासन, अंकिता के परिवार को समझाने की कोशिश कर रहा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अंकिता भंडारी के भाई अजय सिंह भंडारी ने कहा है कि जब तक फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दिखाई जाती है, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। प्रोविजनल रिपोर्ट में दिखा है कि उसे मारा-पिटा गया और उसके बाद उसे नहर में डाल दिया गया। जब तक फाइनल रिपोर्ट नहीं आती तब तक हम रुके हैं।’

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

दूसरी ओर अंकिता के पिता ने रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाए जाने को लेकर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पूछा कि सरकार ने रिजॉर्ट को क्यों गिराया? जबकि वहां सारे सबूत थे। साथ ही उन्होंने मांग रखी है कि अंकिता की हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

वहीं, मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कहा है कि वाटसेप चैट की भी जांच की जा रही है। एसआईटी का नेतृत्व कर रहीं डीआईजी पीआर देवी ने साथ ही कहा कि अभी उनकी टीम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि आज ये मिल जाएगा।

रिसॉर्ट के सभी कर्मचारियों से होगी पूछताछ: एसआईटी

डीआईजी पीआर देवी ने कहा, ‘हमने सभी कर्मचारियों को पुलिस स्टेशन बुलाया है। हम सभी का बयान लेंगे। हम रिसॉर्ट के पिछले रिकॉर्ड की भी जांच कर रहे हैं। अंकिता के सामने आए वाटसेप चैट की भी हम जांच करेंगे।’

दरअसल, पुलिस सूत्रों के अनुसार अंकिता ने अपने एक दोस्त से वाटसैप चैट में बताया था कि रिसॉर्ट का मालिक यानी पुलकित आर्य उस पर रिसॉर्ट में आए मेहमानों के ‘एक्सट्रा सर्विस’ देने का दबाव बना रहा था। पुलकित भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है। पार्टी ने शनिवार को विनोद आर्य को निष्कासित कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है। शनिवार को कुछ लोगों ने रिजॉर्ट में आग लगा दी थी। वहीं, पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ले जाए जा रहे आरोपी पुलकित आर्य और उसके दो सहयोगियों की पिटाई भी की गई थी। बाद में किसी तरह पुलिस तीनों को भीड़ से बचाकर जेल ले गई।

बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में एक रिजॉर्ट से पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 19 वर्षीया अंकिता भंडारी का शव एक नहर से बरामद हुआ था। उसकी हत्या के आरोप में शुक्रवार को एक भाजपा नेता के रिजॉर्ट संचालक पुत्र और उसके दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। पौड़ी के श्रीकोट की रहने वाली अंकिता भोगपुर क्षेत्र में वनतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी और 19 सितंबर से लापता थी।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823