Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं(बड़ी खबर) हल्दूचौड़ में हुआ तमंचे पे डिस्को, दो घायल, बाकी हिरासत में, घटना में युवतियां भी शामिल, पुलिस कर रही जांच……देखें वीडियो

लालकुआं।
निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के नया बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई मामला इतना बड़ा की एक पक्ष ने तमंचा निकाल लिया। बढ़ती अराजकता की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच युवक एवं तीन युवतियों को हिरासत में ले लिया और चौकी ले आए जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

वही दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित अस्पताल भिजवा दिया गया। इस दौरान कोतवाल डीआर वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता भी मौके पर पहुंच गईं और जांच पड़ताल शुरू कर दी ।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- निकायों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध, विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा: मंत्री राम सिंह कैड़ा

इस दौरान हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में काफी भीड़ जुट गई तो वहीं रेस्टोरेंट के बाहर भी काफी अराजकता के चलते व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- मोटाहल्दू में भगत सिंह कोश्यारी के सानिध्य में जनसेवा का संकल्प: जनता से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं....

युवक एवं युवतियों में कुछ लालकुआं तो कुछ किच्छा के निवासी बताए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पूरे मामले पर पुलिस हिरासत में लिए युवक एवं युवतियों से पूछताछ कर रही थी। आगे की अपडेट के लिए बने रहे…….uklive24 के साथ

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- मोटाहल्दू में भगत सिंह कोश्यारी के सानिध्य में जनसेवा का संकल्प: जनता से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं....
Ad

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823