wh लालकुआं। यहां भाजपा किसान मोर्चा का “बजट पर चर्चा” कार्यक्रम हुआ संपन्न…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। यहां भाजपा किसान मोर्चा का “बजट पर चर्चा” कार्यक्रम हुआ संपन्न…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। यहां भाजपा किसान मोर्चा का “बजट पर चर्चा” कार्यक्रम हुआ संपन्न……

आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला नैनीताल द्वारा बिंदुखत्ता मंडल में पूर्वी घोड़ानाल में “बजट पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लालकुआं। यहां भाजपा किसान मोर्चा का “बजट पर चर्चा” कार्यक्रम हुआ संपन्न……


जिसमें किसान मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष संदीप कुकसाल ने कहा की बजट में किसानों का समग्र विकास का समावेश करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बजट से छोटे किसानों को लाभ होगा, वहीं प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदृष्टि के अनुरूप बजट में कृषि को आधुनिकता से जोड़ते हुए प्रौद्योगिकी के जरिये कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर दिया है ताकि किसानों को दीर्घकाल तक व्यापक लाभ मिलें।

लालकुआं। यहां भाजपा किसान मोर्चा का “बजट पर चर्चा” कार्यक्रम हुआ संपन्न……


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेश हुडिया जी द्वारा बताया गया की कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान सहित कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का कुल बजट इस बार लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का है।


कृषि के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने प्राकृतिक खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ाने किसान सम्मान निधि हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 60 हजार करोड रुपए का प्रावधान है। वहीं पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन पर भी ध्यान देते कृषि ऋण लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रु. किया गया है।
प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रधानमंत्री ने पहल की, जिसे बढ़ावा देने के लिए 459 करोड़ रु. का प्रावधान किया है।


कार्यक्रम की अध्यक्षा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत ने की कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रमेश कुनियाल व बलवंत खोलिया ने किया।


कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रमोद बोरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, उमेश शर्मा, डायरेक्टर कुन्दन चुफाल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, शुभम अंडोला, कृपाल नेगी, सोनू चंदोला, रमेश अंडोला, भैरव खोलिया, संजू धारियाल, नागेश गुप्ता, नरेश सिरोही, महिला स्वयं सहायता समूह एवम् जिले व मंडलों के पदाधिकारियों तथा स्थानीए किसान भाइयों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823