wh डौली रेंज फॉरेस्ट टीम को मिली बड़ी कामयाबी 15 लाख रुपए की कीमत का लीसा पकड़ा, की ये कार्यवाही - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

डौली रेंज फॉरेस्ट टीम को मिली बड़ी कामयाबी 15 लाख रुपए की कीमत का लीसा पकड़ा, की ये कार्यवाही

तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार के निर्देशन में डौली रेंज वन विभाग की टीम समय-समय पर छापेमारी एवं नियमित गश्त के दौरान अवैध रूप से उपखनिज सहित अन्य वन संपदा का अभिवहन करने पर वन अधिनियम के तहत लगातार कार्यवाही कर रही है।

इसी क्रम में डौली रेंज लालकुआं के वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि फॉरेस्ट टीम को मुखबिर की सूचना मिली की एक ट्रक बहुमूल्य वन संपदा लेकर अभिवहन कर रहा है जिसके बाद हरकत में आई फॉरेस्ट टीम ने लालकुआं बरेली नेशनल हाईवे पर बहुमूल्य वन संपदा लीसा का अवैध रूप से अभिवहन करने पर एक ट्रक जिसका पंजीकरण नंबर uk06 सीबी 7514 को शांतिपुरी वन बैरियर से 2 किलोमीटर आगे गोकुलनगर पर पकड़ लिया जिसे रेंज परिसर में लाकर सीज करने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक जो बिना वैध प्रपत्रों के वन उपज लीसा का अभिवहन कर रहा था जिसमें 380 टीम लगभग 65 कुंटल लीसा भरा था उसे अवैध अभिवहन करने पर सीज करने की कार्रवाई की गई है हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि 15 लाख रुपए लगभग की लागत का लीसा पकड़ने में वन विभाग को कामयाबी हासिल हुई है। पूरे मामले में वन अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को सीज करने की कार्यवाही की गई है। टीम में मुख्य रूप से डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा शिव सिंह डांगी, संदीप सूंठा, दिनेश पंत, सत्येंद्र नाथ दुबे, राजेंद्र सिंह लटवाल, सामायिक कर्मी मनोहर जोशी, अर्जुन भाकुनी, नंदू जोशी, सोनू कार्की शहीद बेग शामिल रहे।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823