wh उत्तराखंड ब्रेकिंग। यहां नाबालिक छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण, पुलिस ने इन गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड ब्रेकिंग। यहां नाबालिक छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण, पुलिस ने इन गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग। यहां नाबालिक छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण, पुलिस ने इन गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज…….

चंपावत: प्रदेश में महिला अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जो चिंता का विषय बनता जा रहा है. चंपावत जनपद के लोहाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को अज्ञात लोगों ने घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है.

छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर छेड़खानी: पूरे मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो, बीएनएस की धारा 123 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- हाथियों और जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय 'रोहित' दुम्का ने वन विभाग के रेंजर से की मुलाकात....

आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. घटना के बाद से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी नाबालिग बेटी सुबह स्कूल के लिए निकली थी.

अस्पताल में भर्ती है छात्रा: आरोप है कि इसी बीच रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया. नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की. छात्रा के स्कूल नहीं पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने जब परिजनों से संपर्क किया, तो वे सकते में आ गए.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं अपडेट:- धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम.....

इसी दौरान नाबालिग छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए. नाबालिग की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया. बताया जा रहा है कि घटना में तीन से चार लोग शामिल थे.

नशीले पदार्थ का सैंपल जांच को भेजा: थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बीएनएस की धारा 123 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआं:- 77वें वार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष मुकेश बोरा का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी.......

संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि छात्रा को कोई नशीला पदार्थ सुंघाया गया है. उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि किसी तरह का नशा सुंघाया गया और वो कौन लोग थे.

स्रोत im

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823