Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand Breaking: यहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत

नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में बाइक सवार मां बेटे की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. मृतक मां बेटे रामपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो रामनगर रिश्तेदारी में आए हुए थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

रिश्तेदारी में आए थे मां और बेटा: घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम टांडा मल्लू के पूर्व प्रधान अब्दुल सव्वार ने बताया कि रविवार की शाम ग्राम बाहुपूरा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय फैजान अपनी 45 वर्षीय मां जैनब के साथ बाइक से रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू में अपने ताऊ के यहां आया था. उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह दोनों मां बेटे बाइक से रामपुर के लिए रवाना हुए थे, इसी बीच पीरूमदारा के पास अज्ञात डंपर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

हादसे की जांच में जुटी पुलिस: जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे का बाद पुलिस द्वारा डंपर चालक की तलाश की जा रही है. वहीं घटना के बाद मृतक परिवार में मातम छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823