wh उत्तराखंड। थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के मौके पर अगर आ रहे हैं उत्तराखंड, तो पढ़ लें ये जरूरी खबर…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के मौके पर अगर आ रहे हैं उत्तराखंड, तो पढ़ लें ये जरूरी खबर…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के मौके पर अगर आ रहे हैं उत्तराखंड, तो पढ़ लें ये जरूरी खबर….

थर्टी फर्स्ट और नववर्ष को लेकर पर्यटक उत्तराखंड की वादियों का रुख करने लगे हैं मगर उन्हें आने से पहले पहले यह खबर पढ़ लेना आवश्यक रहेगा नहीं तो उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तराखंड में क्रिसमस से सैलानियों की चहल-पहल बढ़ गई है। नए साल का जश्न मनाने के लिए भी अभी से पर्यटक उत्तराखंड के हिल स्टेशनों का रुख करने लगे हैं। मसूरी, धनोल्टी समेत आसपास के प्रमुख स्थलों में खासी चहल-पहल है।

मसूरी और नैनीताल में नए साल के जश्न के लिए अभी से होटल-गेस्ट हाउस में करीब 80 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। जबकि, स्थानीय पर्यटकों की आमद भी खूब दिख रही है। वहीं अगर आप भी नए साल के जश्‍न के लिए उत्‍तराखंड आने की सोच रहे हैं तो पहले ही बुकिंग करवा लीजिए।

उत्तराखंड में देहरादून, मसूरी, धनोल्टी, चकराता, औली, लैंसडौन, नैनीताल, मुक्तेश्वर, कौसानी, रानीखेत, टिहरी झील, ऋषिकेश, नई टिहरी आदि प्रमुख स्थलों में देश-विदेश के सैलानी हर साल नए साल का जश्न मनाने पहुंचते हैं। रविवार को क्रिसमस पर भी मूसरी में खासी भीड़ देखने को मिली।

व्यापारी नववर्ष के उल्लास का इंतजार कर रहे हैं। जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मसूरी-नैनीताल समेत प्रमुख पर्यटक स्थलों में नए साल का जश्न मनाने वालों ने होटल-गेस्ट हाउस और रिसार्ट आदि में बुकिंग बढ़ गई है। मसूरी में अभी से करीब 80 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। जबकि, अगले दो से तीन दिन में यहां होटल-गेस्ट हाउस फुल होने की उम्मीद हैं।

दून-मसूरी समेत तमाम प्रमुख पर्यटक स्थलों में नववर्ष का जश्न मनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। जिसमें ग्रुप पार्टी के साथ ही स्पेशल डिनर, गाला नाइट, सिंगिंग व डांसिंग इवेंट्स प्रमुख हैं। साथ ही डीजे की धुन पर थिरकने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। भीड़ से दूर स्थित होटल-रिसार्ट में बान फायर और म्युजिकल एक्टिविटी रखी जाएंगी।

तमाम आयोजन में अलग-अलग कैटेगरी में एंट्री फीस रखी गई है। कपल से लेकर फैमिली एंट्री का शुल्क दो हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक हैं। जिसमें खाना और बेवरेज भी शामिल है। इसके अलावा विशेष कलाकारों की प्रस्तुतियों का लुत्फ लेने के लिए अतिरिक्त खर्च करना होगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823