Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand:- 21 जनवरी को प्रदेश भर में सरकार की इस बहुप्रतीक्षित योजना का होगा मॉक ड्रिल, जानें क्या है पूरा मामला

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का वेबपोर्टल 21 जनवरी को पहली बार प्रदेशभर में एक साथ उपयोग में आएगा। फिलहाल यह कवायद उत्तराखंड सरकार के अभ्यास (मॉक ड्रिल) का हिस्सा होगी। इसके बाद यूसीसी को लागू किया जा सकता है।

इससे पहले 20 जनवरी को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में यूसीसी नियमावली के प्रस्ताव आएगा।

मॉक ड्रिल में यूसीसी का प्रशिक्षण ले रहे रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में यूसीसी पोर्टल पर लॉगइन करेंगे। उसके जरिये विवाह, तलाक, लिव इन रिलेशन, वसीयत आदि सेवाओं के पंजीकरण का अभ्यास करेंगे। सुनिश्चित करेंगे कि यूसीसी लागू होने के बाद आम लोगों को उससे संबंधित सेवाएं मिलने में कोई तकनीकी बाधा तो नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

मॉक ड्रिल से सरकार, विशेष समिति और प्रशिक्षण टीम अपनी-अपनी तैयारियों को परख सकेंगी। प्रशिक्षण समिति ने 9 जनवरी से सभी जनपद और ब्लॉक में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया था, जो शनिवार को समाप्त हो गया, अब सिर्फ एक ब्लॉक बचा है, जिसमें 20 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अभ्यास कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ब्लॉक में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों को यूसीसी वेबपोर्टल पर लॉगइन करवाकर नए कानून की जानकारी और वेबपोर्टल के उपयोग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

तैयारियों से लग रहा है कि यूसीसी जल्द प्रदेश में लागू होगा। 20 जनवरी को कैबिनेट बुलाई जा रही है, जिसमें यूसीसी नियमावली को रखा जाएगा। कैबिनेट की मोहर लगने के बाद अधिसूचना जारी होनी बाकी रह जाएगी। इसलिए 21 जनवरी को वेबपोर्टल पर लाइव मॉक ड्रिल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

पूरे प्रदेश में यूसीसी का प्रशिक्षण कार्यक्रम लगभग पूरा हो चुका है, एक अंतिम ब्लॉक में 20 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते अधिकारियों और कर्मियों में यूसीसी पोर्टल के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला है। हम अपनी तैयारियों को परखने के लिए प्रदेश भर में 21 जनवरी को यूसीसी के वेब पोर्टल पर मॉक ड्रिल करने जा रहे हैं।
– अजय मिश्रा, स्थानिक आयुक्त, नोडल अधिकारी, प्रशिक्षण

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823