Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand News: प्रदेश में इन अलग-अलग जगहों पर 8 व 9 दिसंबर को हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की भी संभावना, देखें अपडेट:-

देहरादून: उत्तराखंड में कल से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ऊंचाई वाले इलाकों में 8 और 9 दिसंबर को हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने के का पूर्वानुमान है। बारिश होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे ठिठुरन बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव हो सकता है. जिसके चलते 8 और 9 दिसंबर को उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ, मदरसा बोर्ड की जगह लागू हुई नई व्यवस्था......

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक इन दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी का दौर भी देखने को मिल सकती है. उन्होंने बताया पर्वतीय जिलों के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं.

इसके अलावा 8 तारीख तारीख की दोपहर से रेनफॉल एक्टिविटी की संभावना है. इस दौरान देहरादून हरिद्वार टिहरी, पौड़ी ,नैनीताल उधम सिंह नगर जिलों में थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी के बीच बिजली चमकने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- 39 वर्षों की सफल सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी सेवानिवृत्त, नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई

मौसम बिगड़ने का सिलसिला 8 दिसंबर की दोपहर बाद शुरू हो सकता है। हवाओं और तेज गर्जन के साथ प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

जबकि 10 दिसंबर के बाद प्रदेश भर में एक बार फिर मौसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/धारी:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

11 और 12 दिसंबर को उत्तराखंड में मौसम साफ बना रहेगा. इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

तापमान गिरने की वजह से विशेष कर पहाड़ी जिलों में ठंड बढ़ेगी. ठंड बढ़ने से बच्चे बुजुर्गों के साथ ही मवेशी प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से ठंड से बचने के पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी गई है.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823