wh (उत्तराखंड) पुलिस ने तैयार की चारधाम कोर एरिया हेतु विशेष यातायात कार्ययोजना, पढ़ें काम की खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) पुलिस ने तैयार की चारधाम कोर एरिया हेतु विशेष यातायात कार्ययोजना, पढ़ें काम की खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) पुलिस ने तैयार की चारधाम कोर एरिया हेतु विशेष यातायात कार्ययोजना, पढ़ें काम की खबर

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु लगातार दिशानिर्देश जारी किये जा रहे हैं इसी क्रम में यात्रा को ओर अधिक सुगम एवं सरल बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा विशेष यातायात कार्ययोजना तैयार की गई है। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार (आई0पी0एस0) ने बताया कि हरिद्वार से व्यासी के बीच का मार्ग यातायात के दृष्टिगत कोर एरिया है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चार जनपदों में पड़ने वाले चारधाम कोर एरिया मार्ग को कुल 08 जोन एवं 28 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जनपद हरिद्वार में शंकराचार्य चौक से पंतदीप पार्किंग तक के मार्ग को प्रथम जोन एवं जयराम मोड़ से सप्तऋषि फ्लाईओवर तक जोन बनाया गया है, इसमें 06 सेक्टर समाहित हैं। जनपद देहरादून के रायवाला क्षेत्रान्तर्गत सप्तऋषि बार्डर से लालतप्पड़ तक प्रथम जोन व ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत नेपाली फार्म से चन्द्रभागा पुल तक के मार्ग को द्वितीय बनाया गया है, जिसके अन्तर्गत 07 सेक्टर हैं। जनपद टिहरी में यात्रा का अत्यधिक यातायात दबाव होने के कारण ढालवाला, मुनिकीरेती तथा तपोवन.ब्यासी तक के मार्ग को अलग-अलग 03 जोनों में बांटा गया है जिसमें कुल 10 सेक्टर है। जनपद पौड़ी क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण झूला में 01 जोन व 05 सेक्टर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!
(उत्तराखंड) पुलिस ने तैयार की चारधाम कोर एरिया हेतु विशेष यातायात कार्ययोजना, पढ़ें काम की खबर

बाहरी प्रदेशों से आने वाले वाहनों के बाधारहित आवागमन हेतु अलग से प्लान बनाया गया है। जिसमें दिल्ली-मेरठ- से आने वाले हल्के वाहन मुजफ्फरनगर से मंगलौर से नगला इमरती राष्ट्रीय राजमार्ग 334 से रूडकी बाईपास के रास्ते कोर कॉलेज से ख्याति ढाबा के सामने से हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश पहुंचेंगें। वहीं यमुनानगर-सहारनपुर से हरिद्वार की ओर आने वाले वाहनों को भगवानपुर से इमलीखेडा होते हुए बहारदाबाद की तरफ से हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा। मुरादाबाद-बिजनौर-नजीबाबाद से आने वाले हल्के वाहन चण्डी चौकी से हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश की ओर भेजे जाएंगे।

यातायात दबाव के अधिक होने पर बाहरी राज्यों/जनपदों से आने वाले वाहनों को सप्तऋषि-रायवाला-नेपालीफार्म-श्यामपुर चौकी-नटराज चौक-ढालवाला चौकी-भद्रकाली -तपोवन तिराहा-तपोवन चौकी-ब्रहमपुरी-शिवपुरी से गंतव्य की ओर भेजा जायेगा। ऋषिकेश के श्यामपुर रेलवे क्रासिंग पर अत्यधिक जाम लगने की स्थिति में वाहनों को सप्तऋषि-रायवाला-नेपालीफार्म-लालतप्पड़-भानियावाला-रानीपोखरी- नटराज चौक- ढालवाला चौकी -भद्रकाली-बाईपास रोड होते हुए तपोवन तिराहा-तपोवन चौकी-ब्रहमपुरी-शिवपुरी से गंतव्य की ओर भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

श्रद्धालुओं को यात्रा पूर्ण करने के बाद शिवपुरी/नीलकण्ठ-ब्रहमपुरी तिराहा- गरूडचट्टी- बाईपास रोड होते हुए पशुलोक बैराज-चीला होते हुए हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा। सम्पूर्ण चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम ऋषिकेश एवं कंन्ट्रोल रूम मुनिकीरेती से की जायेगी। यात्रियों के वाहनों का आवागमन रात्रि 10:00 बजे से सुबह 04:00 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगा। इन रूटों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक नहीं होगा। इन रूटों पर ई-रिक्शा/थ्री व्हीलर प्रत्येक समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगें। किसी भी वाहन के अनियोजित पार्किंग पर कड़ी कार्रवाही के लिए निर्देश दिये जा चुके हैं।यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की मदद हेतु पर्यटक पुलिस तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823