wh Uttarakhand: यहां मंदिर की पहाड़ियों से गिरकर गर्भवती महिला की मौत, पति घबराकर भागा दिल्ली और कर दिया ये कांड, फिर……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: यहां मंदिर की पहाड़ियों से गिरकर गर्भवती महिला की मौत, पति घबराकर भागा दिल्ली और कर दिया ये कांड, फिर……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: यहां मंदिर की पहाड़ियों से गिरकर गर्भवती महिला की मौत, पति घबराकर भागा दिल्ली और कर दिया ये कांड, फिर…….

Haridwar.

दिल्ली निवासी आठ माह की गर्भवती की मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों से गिरकर मौत हो गई तो पति वापस दिल्‍ली भाग गया। 

घटना से घबराए पति ने कश्मीरी गेट थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो राज खुला। दिल्ली पुलिस गुरुवार को पति को लेकर हरिद्वार पहुंची और घटनास्थल से महिला का शव बरामद किया। इसके बाद सब दिल्ली लौट गए।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने से एक पुलिस टीम गुरुवार को यहां पहुंची। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि आकाश निवासी गली नंबर आठ खजूरी खास कश्मीरी गेट नई दिल्ली आठ अक्तूबर को यहां अपनी पत्नी हिमांशी 26 वर्ष के साथ गंगा स्नान के लिए आया था।

गंगा स्नान के बाद दंपति मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए गया था, जहां से लौटते समय उसकी आठ माह की गर्भवती पत्नी पहाड़ से नीचे गिर गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात


पत्नी की मौत होने से वह डर गया था इसलिए किसी को बिना बताए वापस चला गया। उसके बाद अगले दिन पत्नी के कश्मीरी गेट रेलवे स्टेशन से लापता होने की बात कहकर गुमशुदगी दर्ज करा दी।

दिल्ली पुलिस ने जब उसकी जांच शुरू की तब मामला संदिग्ध होने पर सख्ती से पूछताछ करने पर पति ने हकीकत बयां कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के साथ भैरव मंदिर के नीचे जंगल से महिला का शव बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात

महिला का शव सड़ गल चुका था। बताया कि दंपति का एक साल पूर्व ही प्रेम विवाहु हुआ था। मृतका का मायका भी ससुराल के पास ही है


बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ जाएगा। अग्रिम कार्रवाई भी दिल्ली पुलिस के स्तर से की जाएगी।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823