Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती

वृद्धावस्था में आने वाली परेशानियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उनके रुटीन चेकअप किए जा रहे हैं। सभी रिपोर्ट आ जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85 वर्ष) को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया। एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दीं शुभकामनाएं, देखें इंटरव्यू:-

सीएम की बहन शशि भी मां के साथ मौजूद

मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। योगी की बहन शशि पयाल और दामाद पूरण पयाल भी मां के साथ ही मौजूद है। सीएम के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मी भी एम्स में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दीं शुभकामनाएं, देखें इंटरव्यू:-

एम्स के पीआरओ डा. संदीप कुमार ने बताया कि रुटीन चेकअप के लिए उन्हें यहां भर्ती किया गया है। सभी रिपोर्ट आ जाने और चिकित्सीय परामर्श के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद रिपोर्ट प्राप्त हो जाएंगे। इसके बाद उनका हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया जाएगा। वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी एम्स पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का हाल जाना।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दीं शुभकामनाएं, देखें इंटरव्यू:-

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823