wh Uttarakhand: बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, अलर्ट…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, अलर्ट…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, अलर्ट……

उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

देहरादून में बीते दो दिनों से तेज धूप निकलने के कारण तापमान बढ़ गया और तपिश महसूस की जा रही थी लेकिन आज और कल बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने आज देहरादून में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है और सर्द हवाएं चलने के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं अपडेट:- धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम.....

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम के समय पारा लुढ़क गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर में 26.0 और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं अपडेट:- धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम.....

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है जिसका असर शुक्रवार तक दिखाई देगा। आज सात जिलों में बारिश के साथ 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात की संभावना हुई है। कुछ हिस्सों में तेज हवाएं भी चलेंगी। गुरुवार को बारिश का ज्यादा असर दिखाई देगा, जबकि शुक्रवार को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का असर कम रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं अपडेट:- धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम.....

स्रोत im

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823