Connect with us

उत्तर प्रदेश

यहां एक समुदाय के उत्पीड़न से दुःखी हिन्दू परिवार पलायन को मजबूर

बरेली। एक समुदाय के उत्पीड़न से परेशान होकर हिंदू समुदाय के कई परिवार पलायन करने को मजबूर है। पुलिस कार्रवाई न होने पर उन्होंने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा किए है। इसकी शिकायत एक्स (ट्वीटर) और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से की गई है। इस मामले की जांच आंवला इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा

हिंदू जागरण मंच ब्रज प्रांत प्रचार प्रसार विभाग और समाज सेवी आराम सिंह गुर्जर ने एक्स (ट्वीटर) पर ट्वीट कर एडीजी, डीएम, आईजी, बरेली, यूपी पुलिस, सीएमओ योगी आदि को टैग किया। ट्वीट में कहा गया है कि आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ चंद्रपुर के हिंदू समुदाय पलायन को मजबूर हैं। खेत खलियान और ग्राम सभा की जगह पर दूसरे समुदाय के लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया है। इससे ग्रामवासी बेहद दुखी है। दुखी होकर वह पलायन कर रहे है। हिंदू जागरण मंच संगठन से पीड़ित परिवार ने मिलकर मदद मांगी है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए आंवला प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन......

स्रोत इंटरनेट मीडिया

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823