Connect with us

उत्तर प्रदेश

2 पत्नी, 9 बच्चे, और 6 गर्लफ्रेंड के चलते बना अपराधी

लखनऊ के सरोजिनी नगर के एक होटल से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अजीत मौर्य को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अरेस्ट होने से पहले होटल में अपने पत्नी के संग खाना खा रहे मौर्य नए साल पर विदेश यात्रा की योजना बना रहा था। प्रदेश पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मौर्या पर फर्जी पोंजी स्कीम जैसे  नकली नोट सर्कुलेट करना, इंश्योरेंस स्कीम के साथ कई और फर्जीवाड़े का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार, मौर्या 6 क्लास ड्रॉटआउट है, लेकिन सोशल मीडिया पर उसने अच्छे खासे फॉलोवर्स बना रखे हैं। पुलिस को उसने बताया कि उसने अपनी 2 बीवियाें, 9 बच्चों और 6 गर्लफ्रेंड्स के खर्च उठाने के लिए क्राइम का रास्ता अपनाया।

2 पत्नियों, 9 बच्चों और 6 गर्लफ्रेंड्स’
सोशल मीडिया साइट्स पर रील बनाने वाले मौर्य की दो पत्नियां, 9 बच्चे और 6 गर्लफ्रेंड हैं. उसने पुलिस को बताया कि उसने ‘अपने परिवार का पेट भरने’ के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा। मौर्य के खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को मौर्य के अपराधों बारे में तब पता चला जब धर्मेंद्र कुमार नाम के एक शख्स ने उसके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी। शख्स ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने पैसे दोगुना करने के नाम पर उससे 3 लाख रुपये की ठगी की।

यह भी पढ़ें 👉  अजब-गजब। यहां मंत्री के निजी सचिव का नौकर भी धन्ना सेठ, मिले इतने करोड़ कि गिनने के लिये लगानी पड़ी 8 मशीनें

सोशल मीडिया स्टार से आपराध की यात्रा
अपराधी बनने से पहले मौर्य मुंबई में नकली प्लास्टर ऑफ पेरिस की छतें बनाने का काम करता था। काम मिलना बंद होने पर उसकी आपराधिक यात्रा शुरू हुई. पुलिस ने बताया कि, ‘2000 में मुंबई में उन्होंने 40 वर्षीय संगीता से शादी की थी और उससे उसके सात बच्चे हैं. 2010 आते-आते उसने अपनी नौकरी खो दी और वापस गोंडा में अपने गांव लौट आया, लेकिन यहां भी बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ी।’

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। यहां खुला भारतीय स्टेट बैंक का जन सेवा केंद्र, मिलेंगी ये सुविधाएं

2016 से शुरू हुई अपराधिक यात्रा
मौर्य के खिलाफ चोरी और अतिक्रमण का पहला मामला 2016 में गोंडा में दर्ज किया गया था। तब से, उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दो साल बाद वह 30 वर्षीय सुशीला के संपर्क में आया और उसने धोखाधड़ी के नए तरीके अपनाए। क्राइम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘उसने नकली करेंसी नोटों का सर्कुलेशन और पोंजी जैसी योजनाएं शुरू कीं। दोनों ने जल्द ही कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर एक संगठन तैयार किया. 2019 में, मौर्य ने सुशीला से शादी की. जिससे उसके 2 बच्चें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सीडेंट ब्रेकिंग। नई कार और पल भर में खत्म हो गया पूरा परिवार, एक साथ उठीं 6 अर्थियां

सुशीला से मिलने के बाद बदली लाइफ स्टाइल
सुशीला से 2019 में शादी के बाद मौर्य की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. दोनों मिलकर क्राइम करने लगे और लोगों के पैसे डबल करने के नाम पर ठगी करने लगे। इसके बाद उनकी लाइफ स्टाइल काफी विलासी हो गया।

दोनों बीबियों के लिए अलग-अलग घर
जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि मौर्य ने दो घर बनाए थे। एक घर में संगीता रहती है और दूसरा सुशीला और उसके बच्चों के लिए। इन घरों में उसकी दोनों पत्नियां एक शानदार लाइफ स्टाइल के साथ जी रही हैं।‘लूट’ के समान दोनों के बीच समान रूप से बांट लिए जाते थे।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823